फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Musicians of Kashi are also singing praises of Lord Shri Ram.

Varanasi News: काशी के संगीतकार भी कर रहे प्रभु श्रीराम की स्वर वंदना

Thu, 11 Jan 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Musicians of Kashi are also singing praises of Lord Shri Ram.
वाराणसी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हर ओर उल्लास छाया है। सोशल मीडिया पर भी प्रभु श्रीराम को अर्पित एक से बढ़कर एक गीत गूंज रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्स हैंडल पर रामभक्ति से जुड़े गीत शेयर कर रहे हैं। ऐसे में काशी के संगीतकार कहां पीछे रहने वाले हैं। काशी के संगीतकारों की रचनाएं भी भक्ति के रंग के रंग गईं हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में काशी के प्रख्यात सितार वादक पं. शिवनाथ मिश्र ने प्रभु श्रीराम को समर्पित ''''अवध में कैसी धूम मची है रामा'''' गीत तैयार किया। उनके पुत्र सितार वादक देवब्रत मिश्र ने इसे स्वर देकर धूम मचाया है। उन्होंने बताया कि यह बंदिश राग किरवानी में लयबद्ध है। इस गीत का तीसरा अंतरा पिछले माह तैयार किया गया। इस अंतरे में अयोध्या धाम के वैभव का वर्णन है। बोल हैं- ''''राम जन्मभूमि सजी सुहावनी, विराजो अब श्रीराम, पधारो अब इस धाम, अवध में कैसी धूम मची है''''। इस गीत की शूटिंग खत्म हो चुकी है। बृहस्पतिवार से एलबम के रूप में यूट्यूब, स्पॉटीफाई आदि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन


जागो रघुनाथ भोर भई...
शास्त्रीय गायक पं. देवाशीष डे की भी प्रभु श्रीराम पर सौ से अधिक रचनाएं हैं। उन्होंने भी हाल ही में भी एक और बंदिश तैयार किया है। राग रामकली में निबद्ध बंदिश के बोल हैं -जागे रघुनाथ भोर भई, बाल सखा सब द्वारे कब से पुकारे ठांड़े, भज मन रामनाम अविराम आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केडी ने लिखे भोजपुरी में भक्ति गीत
कन्हैया दुबे केडी ने भी प्रभु श्रीराम को समर्पित भोजपुरी में चार गीत लिख हैं। गीतों को चार गायक स्वर दे रहे हैं। अमलेश शुक्ल अमन ने सत्य सनातन संतों के संग गूंज रहा संसार है राम जन्मभूमि में मंदिर बनकर तैयार..., गीतांजलि मौर्या ने राम आए हैं अवध की ओर..., यथार्थ दुबे ने धाम आएंगे मोदी-योगी चलके, गूंजेंगे जय जय श्रीराम... और अंशिका सिंह ने श्रीराम अवध नगरिया सज रही है... को स्वर दिया है। वहीं, आस्था शुक्ला अवध में राम आए हैं... गीत गाया है। केडी ने बताया कि ये सभी गीत यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया पर गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed