{"_id":"60ec3ccc73705e301f5683d6","slug":"murder-of-middle-aged-by-beheading-dead-body-found-under-over-bridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः सजोई तितखोरी रिंग रोड मिला शव, सिर कूचकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः सजोई तितखोरी रिंग रोड मिला शव, सिर कूचकर हत्या की आशंका
Mon, 12 Jul 2021 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:29 PM IST
सार
वाराणसी के सजोई तितखोरी गांव स्थित रिंग रोड रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार को सुबह एक अधेड़ का सिर कुचला हुआ शव बरामद हुआ। औंधे मुंह पड़े अधेड़ के दाहिने सिर के बगल से काफी खून बहा था। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सजोई तितखोरी गांव स्थित रिंग रोड रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार को सुबह एक अधेड़ का सिर कुचला हुआ शव बरामद हुआ। औंधे मुंह पड़े अधेड़ के दाहिने सिर के बगल से काफी खून बहा था। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची जंसा थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जेब से मिले एक नंबर के आधार पर अधेड़ की पहचान हुई। जंसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जंसा थाना के सजोई तितखोरी गांव के ग्रामीण सुबह पांच बजे खेत की ओर जा रहे थे कि रिंग रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के ऊपर बन रहे ओवर ब्रिज के नीचे दीवार से सटकर एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
औंधे मुंह पडे़ अधेड़ का लहूलुहान सिर और घटनास्थल पर खून के फैलाव को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तब तक फोरेंसिक टीम भी तफ्तीश को पहुंच गई। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज और आसपास इलाके में गहन छानबीन की।
विज्ञापन
शुरुआत में लगा कि गोली मारकर हत्या की गई है, लेकिन फोरेंसिक टीम ने गोली से मौत होने से इंकार किया। मृतक के जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान रोहनिया थाना अंतर्गत बीभानपुर निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा (48 वर्ष) के रूप में शिनाख्त की। गांव के प्रधान की सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार रविवार देर शाम राजेश घर पहुंचा और नशे की हालत में था। इसके कुछ ही देर बाद राजेश घर से कहीं निकल गया। रात तक घर नहीं आया। पत्नी विद्या देवी शव देखते ही बेसुध हो गई। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और पुलिसकर्मियों के जांच पड़ताल में सामने आया कि अधेड़ के सिर को छोड़ शरीर के अन्य किसी हिस्से में जख्म के निशान नहीं थे।
35 फीट की ऊंचाई पर ओवर ब्रिज से नीचे गिरने की आशंका जताई गई, लेकिन जहां पर शव मिला, वहां देखने लगा कि ऊंचाई से गिरने पर शव दीवार से सटकर नहीं होता। शव के पास ही चप्पल और गमछे भी सही सलामत जैसे रखे हुए थे। सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।