फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder in Varanasi Youth killed by beating his head with brick who was missing from two days

Murder in Varanasi: दो दिन से लापता बढ़ई की संदिग्ध हाल में मौत, घर के पास ही अर्द्धनिर्मित मकान के अंदर मिला शव

Wed, 25 May 2022 10:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 May 2022 10:49 AM IST
सार

वाराणसी के भिखारीपुर कला गांव निवासी जयदेव उर्फ चीनी (30) दो दिन से लापता था। बुधवार  सुबह उसका शव घर के पास ही अर्धनिर्मित मकान में मिला। 

विज्ञापन
Murder in Varanasi Youth killed by beating his head with brick who was missing from two days
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भिखारीपुर कला गांव स्थित अर्द्धनिर्मित मकान के अंदर बढ़ई की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दो दिन से लापता बढ़ई का शव बुधवार की सुबह ईंट के ढेर में मिला। मौके पर फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड और मंडुवाडीह पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मृतक के कपड़े, चप्पल आदि सामान को कब्जे में लिया। परिजनों ने गांव ही महिला से अवैध संबंध में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार खंडहरनुमा दीवार पर चढ़ने के दौरान ईंट के ढेर पर गिरने से बढ़ई की मौत हुई। यह सीसीटीवी कैमरे में कैद है। 

विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना अंतर्गत भिखारीपुर कला गांव निवासी जयदीप उर्फ चीनी (30) बढ़ई का काम करता था। सोमवार की सुबह वह काम पर जाने की बात कहते हुए घर से निकला और रात में घर आया। इसके बाद दो साथियों के साथ बाहर गया और फिर नहीं लौटा। परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, गांव में घर से कुछ ही दूरी पर आनंद सागर के अर्द्धनिर्मित मकान के अंदर से दुर्गंध उठने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो ईंट के ढेर के बीच जयदीप का लहूलुहान हाल में शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में बड़ा खुलासा

सूचना पाकर पहुंचे मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य संकलन किया। इसी बीच पहुंचे एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल के ठीक सामने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला तो पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव सिंह के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रात एक बजे जयदीप नशे में धुत होकर एक मकान का दरवाजा खटखटा रहा था, अक्सर वह उस घर में आता-जाता था। रात में दरवाजा नहीं खुलने पर मकान के पास ही खंडहरनुमा मकान की दीवार पर चढ़कर वह मकान के दूसरे हिस्से से अंदर प्रवेश करने की कोशिश में था।

इस बीच दीवार से नीचे ईंट के ढेर पर मुंह के बगल गिरने से उसकी मौत हुई। सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि वह खंडहरनुमा मकान के अंदर जाने के बाद बाहर नहीं निकला। ऐसे में हत्या किए जाने की बात गलत है। उधर, जयदीप के भाई गुरुप्रसाद राणा ने अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।

जयदीप के अनुसार उसके भाई की गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर महिला के ससुर और जेठ, कुछ पट्टीदारों से रंजिश थी। उसी रंजिश में जयदीप की हत्या करके शव को फेंका गया। 

इसी प्लाट में 12 वर्ष पूर्व भी हुई थी हत्या
गांव के लोगों ने बताया कि यह प्लाट स्व. कालिदास का है, जिनके पुत्र फजीयत की इसी प्लाट पर बारह साल पूर्व हत्या कर दी गई थी। इस प्लाट के मालिक चोलापुर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed