{"_id":"6184dce738f25c2f0673bea7","slug":"murder-in-varanasi-on-suspicion-of-ghosts-old-man-thrashed-neighbour-police-detained-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत-प्रेत के शंका में हत्या: वाराणसी में पट्टीदारों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, छह को पुलिस ने उठाया, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत-प्रेत के शंका में हत्या: वाराणसी में पट्टीदारों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, छह को पुलिस ने उठाया, फोर्स तैनात
Fri, 05 Nov 2021 01:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 Nov 2021 01:01 PM IST
सार
वाराणसी के प्रेमचंद कॉलोनी में शुक्रवार सुबह रामलाल (72 वर्ष) की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पट्टीदारों ने ही वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमनगर कॉलोनी की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमनगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह भूत-प्रेत और टोना-टोटका को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग रामलाल की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान चले ईंट-पत्थरबाजी में कई घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रेमचंद कॉलोनी में पट्टीदार आशीष विश्वकर्मा और रामलाल (72 वर्ष) के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। गूलर के पेड़ के नीचे बुजुर्ग रामलाल ने दीपावली की शाम दीया जलाया तो आशीष के परिजनों के बीच भूत प्रेत/टोना टोटका के शक में विवाद हो गया। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में दिवाली पर हर्ष फायरिंग में युवक की मौत, 4 दोस्तों पर लूट और हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से चले ईंट-पत्थर में बुजुर्ग को काफी चोट आई। आरोप है कि लाठी से भी मारा-पीटा गया। घायल को तुंरत ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पहुंचे डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर, एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह और एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने घटना के बाबत छानबीन की। घटना के बाद से कॉलोनी में हड़कंप की स्थिति है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
पढ़ेंः वाराणसी में चाकू से वार कर युवक की हत्या, दो घायल, आरोपी को लोगों ने घेरकर पीटा