{"_id":"617fedea2b3bb114963b5738","slug":"murder-in-varanasi-farmer-killed-in-land-dispute-fathers-death-before-daughters-wedding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जमीन के विवाद में किसान की हत्या, शादी से 20 दिन पहले बेटी के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जमीन के विवाद में किसान की हत्या, शादी से 20 दिन पहले बेटी के सिर से उठा पिता का साया
Mon, 01 Nov 2021 07:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:08 PM IST
सार
वाराणसी के बाराडीह भूसौला गांव में जमीन विवाद को लेकर किसान गोपाल सिंह (47) की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने ही वारदात को अंजाम दिया। किसान की बेटी की शादी 21 नवंबर को है।
विज्ञापन
मृतक किसान के घर में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बाराडीह भूसौला गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में किसान गोपाल सिंह पर पड़ोसियों ने फावड़े और रॉड से हमला कर दिया। इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमले में प्रयुक्त फावड़ा, रॉड को बरामद कर लिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। गोपाल सिंह की बेटी की शादी 21 नवंबर को है। शादी के घर हुए इस खूनखराबे के बाद यहा मौत का मातम पसर गया।
कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह भूसौला गांव निवासी गोपाल सिंह (47) पुत्र स्व. सोमनाथ सिंह का पड़ोसी दुर्गेश सिंह ,विंध्यवासिनी सिंह, कालिका सिंह से जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार को गोपाल सिंह अपने घर के छत का पानी बहाने के लिए नाली बना रहे थे।
पिता को बचाने आए बेटे की हालत गंभीर
इस पर पड़ोसी दुर्गेश सिंह, विंध्यवासिनी सिंह, कालिका सिंह ने नाली बनाने से रोका तो विवाद शुरू हो गया। दुर्गेश पक्ष के लोगों ने फावड़ा, रॉड से गोपाल सिंह पर हमला बोला दिया। इसमें गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिता को बचाने आए बेटे शिवा सिंह (20) को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गई, जहां गोपाल सिंह व शिवा सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गोपाल सिंह की मौत हो गई, वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ेंः वाराणसी में बेकाबू इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चार यात्री घायल, आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस

गोपाल सिंह खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद मृतक की पत्नी रीमा, बेटी शिवानी रो रो कर बेहाल थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ग्रामीण नीरज पांडे सीओ बड़ागांव जगदीश कालीरमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गोपाल सिंह की बेटी शिवानी सिंह की शादी 21 नवंबर को है। शादी के पहले ही हुई घटना से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना था कि बेटी के हाथ पीले होने से पहले ही पिता का साया सिर से उठ गया। गोपाल सिंह का पड़ोसियों से 10 वर्ष पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। विवाद के चलते 22 बीघा जमीन परती पड़ी हुई है।