फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi overspeed Innova hit auto in Varanasi four passengers injured police arrived after half an hour

सड़क हादसाः वाराणसी में बेकाबू इनोवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चार यात्री घायल, आधे घंटे के बाद पहुंची पुलिस

Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
सार

वाराणसी के गिलट बाजार में बेकाबू इनोवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इनोवा की टक्कर से ऑटो हवा में उछलते हुए दूर जा गिरा। ऑटो सवार चार लोग सड़क पर जा गिरे। पीछे से आ रही एक कार ने ऑटो से गिरे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi overspeed Innova hit auto in Varanasi four passengers injured police arrived after half an hour
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गिलट बाजार में रविवार रात रफ्तार का कहर नजर आया। बाजार स्थित बाइक एजेंसी के पास तेजरफ्तार इनोवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इनोवा की टक्कर से ऑटो हवा में उछलते हुए दूर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  एक लेन का रास्ता भी काफी देर तक बाधित रहा। बाबतपुर से शहर की ओर आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार जैसे ही टीवीएस एजेंसी के  पास पहुंची थी कि अचानक आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद ऑटो हवा में उछला और  एक वाहन से टकराते हुए पलट गया। ऑटो में सवार चार युवक  सड़क पर जा गिरे। इसी बीच पीछे से आ रही एक कार के नीचे घायल व्यक्ति फंस गया और कुछ दूर तक घसीटते हुए गया। हादसा इतना भयंकर था कि एक बारगी लोगों को  समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे ठेला लगाने वाले और आसपास के दुकानदारों ने कार में फंसे युवक को किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार चौकी पर जाकर सूचना
 देने के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। आरोप लगाया कि बुलेट पर बैठे एक दरोगा ने घटना के बाबत राहगीरों से अभद्रता भी की।
पढ़ेंः एटीएस वाराणसी इकाई के हाथ लगा शातिर बदमाश: पहचान बदलने में माहिर, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन का देता था धौंस

उच्चाधिकारियों तक पहुंचा मामला तो हरकत में आई पुलिस

हालांकि उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने पर लगभग 40 मिनट बाद पहुंची चौकी पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल  में भर्ती कराया। एक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की पहचान सुंदरपुर निवासी विनीत मिश्रा और बलुआ निवासी इंद्रजीत के तौर पर हुई है। अन्य दो के भी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राजगीर की मौत

कचहरी स्थित वरुणा पुल पर रविवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजगीर जय लाल मांझी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। वहीं कैंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की खोजबीन कर रही है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरी गांव निवासी जयलाल मांझी (40) वरुणा पुल के समीप किराए के मकान में रहता था। रविवार तड़के  3.30 बजे वह कचहरी वरुणा पुल से नदेसर की ओर जा रहा था कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सुबह उसके साथी रविंद्र ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed