{"_id":"6a6bb837f5f34ded76073de6","slug":"municipal-corporation-team-pasted-stickers-on-372-shops-for-a-plastic-free-sawan-varanasi-news-c-20-vns1103-1486537-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्लास्टिक मुक्त सावन के लिए नगर निगम की टीम ने 372 दुकानों पर स्टीकर चिपकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्लास्टिक मुक्त सावन के लिए नगर निगम की टीम ने 372 दुकानों पर स्टीकर चिपकाए
विज्ञापन
प्लास्टिक मुक्त सावन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम ने 372 दुकानों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाए। काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। धार्मिक यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ''''स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी'''' अभियान को गति दी गई है।
अभियान के तहत निगम की टीम ने मैदागिन से गोदौलिया तक मुख्य मार्ग स्थित दुकानों पर स्टीकर चस्पा किए। इनके माध्यम से दुकानदारों और ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान नगर निगम की आईईसी टीम ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक मुक्त काशी का संदेश दिया।
दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लिया। युवाओं और श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए यहां एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहरवासियों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें।