{"_id":"66146cf27cd246fe7b077c44","slug":"municipal-corporation-now-application-petition-directly-reaches-the-responsible-on-smart-kashi-appmunicipal-corporation-now-application-petition-directly-reaches-the-responsible-on-smart-kashi-app-varanasi-news-c-20-vns1056-566948-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीवासियों ध्यान दें: स्मार्ट काशी एप पर अब सीधे जिम्मेदार तक पहुंचेगी शिकायत, तत्काल होगा समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीवासियों ध्यान दें: स्मार्ट काशी एप पर अब सीधे जिम्मेदार तक पहुंचेगी शिकायत, तत्काल होगा समस्या का समाधान
Tue, 09 Apr 2024 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:40 AM IST
सार
नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे स्मार्ट काशी एप पर अब सीधे जिम्मेदार तक शिकायत पहुंचेगी। जिससे समय पर समस्या का समाधान हो सकेगा। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम के स्मार्ट काशी एप को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों के फील्ड कर्मचारियों के नाम और नंबर एड किए जा रहे हैं। इससे कोई भी शिकायत तत्काल संबंधित जिम्मेदार के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसमें कई कॉलम हैं जैसे-24*7 हेल्पलाइन, कंप्लेंट, लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्क्रैप, एयर पॉल्यूशन कंप्लेंट इत्यादि। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी। अब यह सीधे जिम्मेदार कर्मचारी के पास भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
इससे शिकायतों के निस्तारण में काफी आसानी होगी। इस पर समस्या से जुड़ी फोटो भी अपलोड की जा सकती है। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में इसे और अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि इस एप का संचालन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। एप से कई समस्याओं का समाधान बेहतर ढंग से हो रहा है।