Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation could catch only 500 monkeys in eight months

Varanasi News: आठ महीने में मात्र 500 बंदर ही पकड़ सका नगर निगम

Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation could catch only 500 monkeys in eight months
आठ महीने में मात्र 500 बंदर ही पकड़ सका नगर निगम
विज्ञापन


पार्षदों की शिकायत के बाद मेयर ने कसे पेच

माई सिटी रिपोर्टर



वाराणसी। नगर निगम की ओर से बीते आठ महीने में मात्र 500 बंदर पकड़े गए हैं। जबकि शहर में इनकी संख्या 25 हजार से अधिक है। बंदरों को पकड़ने की रफ्तार धीमी होने के कारण उत्पात बढ़ता जा रहा है। खासकर मंदिरों और पक्के महाल के क्षेत्रों में इनका आतंक काफी बढ़ गया है।

विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध, चौक, लंका, सुंदरपुर, महमूरगंज, औरंगाबाद, सिद्धगिरीबाग, सिगरा आदि क्षेत्रों में बंदरों का उत्पात देखा जा सकता है। इन्हीं उत्पात के चलते कई लोग घायल हो चुके हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए नगर निगम के पास आए दिन शिकायत पहुंच रही है। बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोग परेशान हैं। बंदरों के उत्पात के चलते लोगों ने छत पर जाना छोड़ दिया है। दशाश्वमेध के पार्षद नरसिंह दास ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को होती है। आने जाने के दौरान कई बार बंदर इन्हें गलियों में दौड़ा लेते हैं। इस चक्कर में ये लोग चोटिल हो जाते हैं। पार्षद राजेश यादव चल्लू ने कहा कि उन्हें ही बंदरों ने दौड़ाया था। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी से शिकायत भी की थी। बंदरों को पकड़ने में अधिकारी शिथिलिता बरतते हैं। बता दें कि पार्षदों की शिकायत के बाद मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी है बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई तेज करें। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




---------

कोट्स



जाल लगाने के बाद भी बंदर पकड़ में नहीं आ रहे हैं। इसके लिए जल्द ही बड़ा अभियान चलाया जाएगा। अभी मथुरा से आई एक टीम काम कर रही है। इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ संतोष पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी
--------
नगर आयुक्त को भेजा विधिक नोटिस
बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने डाक के जरिये नगर आयुक्त को विधिक नोटिस भेजा है। उनके अनुसार बंदरों, कुत्ता, सांड़ आदि पकड़ने में नगर निगम विफल है। बंदरों के डर से छत पर जाना मुहाल हो गया है। गली में कुत्तों और सड़क पर सांड़ों का जमावड़ा है। कहा कि नगर निगम अधिनियम के मुताबिक नगर निगम का यह विधिक कर्तव्य व दायित्व है कि वे आवारा पशुओं से शहरवासियों को बचाएंगे। बार बार प्रत्यावेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed