Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Commissioner assumes charge Shashwat Tripurari emphasizes swift resolution issues Dev Deepawali

नगर आयुक्त ने संभाला पदभार: शाश्वत त्रिपुरारी बोले- समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, देव दीपावली पर खास नजर

Sat, 14 Nov 2026 08:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 14 Nov 2026 08:17 PM IST
सार

वाराणसी के नए नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सिगरा स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बेहतर सफाई, सीवर समस्या के समाधान और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता बताया। विकास परियोजनाओं और आगामी देव दीपावली की तैयारियों पर भी विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन
Municipal Commissioner assumes charge Shashwat Tripurari emphasizes swift resolution issues Dev Deepawali
बाबा काल भैरव का दर्शन करते शाश्वत त्रिपुरारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सीवर की समस्याओं का समाधान करने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण नए नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी की प्राथमिकता होगी। उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को अपने छोटे-बड़े काम के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इसके साथ ही शहर में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने और आगामी देव दीपावली की तैयारियों को बेहतर बनाने पर भी उनका विशेष जोर रहेगा। 2021 बैच के आईएएस अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने शनिवार को विधिवत नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन




काशी पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। शासन स्तर से हुए स्थानांतरण के बाद उन्होंने निवर्तमान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का स्थान लिया है। हिमांशु नागपाल को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाबा कालभैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद संभाला नगर आयुक्त का पदभार

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में नगर आयुक्त ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई, सीवर की समस्याओं का समाधान और नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। आम आदमी को किसी काम के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए व्यवस्था को और सुगम बनाने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि काशी में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शहर की मौजूदा सफाई और लाइटिंग व्यवस्था को पहली नजर में बेहतर बताया। साथ ही कहा कि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

आगामी देव दीपावली की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। उनके सुझावों के आधार पर आयोजन की व्यवस्थाओं को और भव्य, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास होगा। घाटों और शहर के अन्य प्रमुख स्थलों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन

बीटेक के बाद यूपीएससी में हासिल की सफलता
मूल रूप से प्रयागराज निवासी शाश्वत त्रिपुरारी ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। इसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए। उत्तर प्रदेश कैडर के 2021 बैच के अधिकारी शाश्वत वाराणसी आने से पहले अलीगढ़, मथुरा और गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। गोरखपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर रहते हुए ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका रही। अब काशी के शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed