फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Muharram 2023 In Varanasi procession of tajiyas road mourners of chains and kama

Muharram 2023: वाराणसी में यौमे आशूरा पर निकले ताजिये के जुलूस, जंजीर और कमा का मातम कर पेश की खिराजे अकीदत

Sat, 29 Jul 2023 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 10:30 PM IST
सार

वाराणसी में शनिवार को इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत के गम में शहर और ग्रामीण इलाकों से करीब 400 से अधिक ताजियों का जुलूस निकला। इससे पहले घरों में कुरानख्वानी और फातिहा हुई।

विज्ञापन
Muharram 2023 In Varanasi procession of tajiyas road  mourners of chains and kama
वाराणसी में ताजिया जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यौमे आशूरा पर हर दिल गमजदा और हर आंखें नम थीं। ताजियों के जुलूस के बीच जुबां पर या हुसैन अलविदा... की सदाएं और सीनाजनी करते मोमिनों का हुजूम। जंजीर और कमा का मातम कर खुद को लहुलूहान कर लोगों ने इमाम हुसैन को पुरसा दिया। वाराणसी शहर भर के अलग अलग इलाकों से उठे ताजुलूस दरगाहे फातमान, लाट सरैया और शिवाला पहुंचे। यहां ताजियों को ठंडा किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत के गम में शहर और ग्रामीण इलाकों से करीब 400 से अधिक ताजियों का जुलूस निकला। इससे पहले घरों में कुरानख्वानी और फातिहा हुई। इमामबाड़ाां और अजाखानों में नौहाख्वानी और मजलिसें हुईं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद से नौवीं मुहर्रम पर इमाम चौक पर बैठाए गए ताजियों का जुलूस उठाया गया जो अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ कर्बला पहुंचा। लल्लापुरा, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, दालमंडी, नई सड़क, रामापुरा, बजरडीहा आदि इलाकों के ताजिये दरगाहे फातमान लेकर जाकर ठंडे किए गए। उधर बड़ी बाजार, दोषीपुरा, कज्जाकपुरा, जलालीपुरा, कोयलाबाजार, पीलीकोठी, पुरानापुल आदि इलाकों के ताजिये सदर इमामबाड़ा लाट में ले जाकर ठंडे किए गए। कुछ ताजिये शिवाला में ठंडे किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Muharram 2023 In Varanasi procession of tajiyas road  mourners of chains and kama
वाराणसी में ताजिया जुलूस - फोटो : अमर उजाला

शिवपुर, बीएचयू, लंका आदि इलाकों से भी ताजिये कर्बला पहुंचकर ठंडे हुए। शाम चार बजे के बाद दरगाहे फातमान मार्ग पर खासी भीड़ उमड़ी रही। ताजिये के साथ ढोल, ताशा बजाते और युवा लाठी, डंडे, तलवार आदि के जरिये फन-ए-सिपाहगिरी का करतब दिखाते हुए चले रहे थे।

शामे गरीबां की हुईं मजलिसें

Muharram 2023 In Varanasi procession of tajiyas road  mourners of chains and kama
वाराणसी में मुहर्रम - फोटो : अमर उजाला

जुलूस के बाद देर शाम शिया समुदाय की ओर से शाम-ए-गरीबां की मजलिसें हुईं। दरगाहे फातमान में दिल्ली के मौलाना कमर सुल्तान और दालमंडी स्थित साबीर साहब के आवास पर मजलिस को प्रयागराज के मौलाना इरशाद अब्बास ने खिताब किया। उन्होंने शहीदान-ए-कर्बला का जिक्र किया। उधर, मरकजी सीरत कमेटी की ओर से नई सड़क स्थित खूजर वाली मस्जिद में जिक्र शोहदा-ए-कर्बला कार्यक्रम का हुआ।

नफिल रोजा रखकर पेश की अकीदत

सुन्नी समुदाय ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में घरों में फातिहा और दुआख्वानी की। नफिल रोजा रखकर अकीदत पेश की। मगरिब की नमाज के बाद रोजा खोला। उन्होंने मलीदा व खिचड़ा पर फातिहा कर गरीबों में बांटा।

जुलूस में दिखा खूनी मातम का मंजर

शिया समुदाय मजलिस, मातम व जुलूस निकालकर कर्बला के शहीदों को खेराजे अकीदत पेश किया। जगह-जगह से अंजुमनें अलम, ताबूत दुलदुल का जुलूस उठाए। अजादारों ने कमा, जनजीर से मातम किया। दोपहर में शहर की 29 अंजुमनों के जुलूस उठने लगे। अंजुमन हैदरी नई सड़क, अंजुमन जौव्वादिया कच्चीसराय, अंजुमन मातमी जौव्वादिया पितरकुडा से अलम, दुलदुल का जुलूस उठा। इस दौरान बड़े संग बच्चे भी सीनाजनी, खंजर, कमा से मातम कर रहे थे। खूनी मातम देख जियारतमंदों की आंखें नम हो गईं।

 उधर, अर्दली बाजार इमामबाड़े से अंजुमन इमामिया के कमा व जंजीरी मातम देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान काफी भीड़ रही। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 11वीं मुहर्रम को लुटे काफिले का जुलूस दालमंडी में रविवार सुबह 11 बजे से उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed