फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mubarakpur of Azamgarh trembled due to explosion, one dead

विस्फोट होने से दहला आजमगढ़ का मुबारकपुर, एक की मौत 

Wed, 25 Mar 2020 08:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mubarakpur of Azamgarh trembled due to explosion, one dead
blast, fire, fire brigade - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ नगर पालिका मुबारकपुर के ग्राम रसूलपुर ब्यौहरा के बगल में सिक्ठी पोखरा के पास बुधवार को जोरदार विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं, एक बच गया। दिनदहाड़े घटना होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सदर, एसओ मुबारकपुर आदि पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। सीओ ने बताया कि किसी ग्रेनेड जैसे विस्फोटक में ही विस्फोट हुई है। घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


धमाके में मारा गया आरिफ (15) पुत्र शम्शुद्दीन मुबारकपुर के पुरादुल्हन का रहने वाला था। घायल जुल्कीश (16) पुत्र जमाल अख्तर उसी मोहल्ले का निवासी है। एक अन्य रैय्यान (13) पुत्र शकील धमाके से बच गया। सीओ सदर मो अकमल खां के मुताबिक आरिफ, जुल्कीश और रैय्यान और गुड्डू (14) के साथ मुहल्ले के अन्य बच्चे भी मौजूद थे। यह सभी आपस में बात करते हुए मुहल्ला स्थित पोखरे में नहाने गए थे। वहां किनारे पर एक झोला फेंका हुआ था। लड़कों ने झोले को निकाला और घर के पास एक हाते में ले गए। झोला खोलकर उसमें रखा एक लोहे का गोला निकालकर उसे देखने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान आरिफ ने गोले में लगी एक पिन खींच दी, तभी जोर का धमाका होने से आरिफ और जुल्कीश झुलस गए। अन्य दोनों बच गये। धमाका होने से लोग दहल गए। साथ ही भागने लगे। इस बीच गांव के लोग भी पहुंच गए और भागने वालों के पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। जब तक अस्पताल ले जाया जाता की आरिफ की मौत हो गई। जुल्कीश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वर्ष 1999 के आसपास मुबारकपुर में सांप्रदायिक घटना हुई थी। शक है की उसी समय पुराना विस्फोटक छिपाकर रखा गया था। पुलिस की सख्ती के चलते पोखरे के पास फेंक दिया गया था जो इन लड़कों के हाथ लग गई। जांच-पड़ताल करते हुए सच का पता लगाया जा रहा है। मौके पर जांच के लिए एटीएस की टीम बी मौके पर पहुंच गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed