फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   msme

जिले की 100 मध्यम इकाइयों की सुधरेगी सेहत

Wed, 03 Jun 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
msme
वाराणसी। एमएसएमई की नई परिभाषा से लघु इकाइयों को काफी फायदा होगा। यह मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर दोनों के लिए लाभदायक है। उद्यामियों के अनुसार, सूक्ष्म व माध्यम लघु उद्योग की बदली परिभाषा से जिले की 100 मध्यम इकाइयों का दायरा बढ़ जाएगा। साथ ही लगभग 2000 सूक्ष्म इकाइयों को भी क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार के अनुसार, अब 200 करोड़ तक के टेंडर ग्लोबल न होकर एमएसएमई के लिए रिजर्व हो गए हैं। इससे बिजली आदि की समस्याएं भी सुलझ जाएंगी। सूक्ष्म उद्योग के अंतर्गत ऐसे उद्यम आएंगे, जिनमें एक करोड़ रुपये का निवेश और टर्नओवर 5 करोड़ तक होगा। यहां निवेश से मतलब मशीनरी वगैरह में निवेश है। उन उद्योगों को लघु उद्योग की श्रेणी में रखा जाएगा, जिनका मशीनरी आदि में निवेश 10 करोड़ और टर्नओवर 50 करोड़ रुपये तक होगा। यह निवेश और टर्नओवर की सीमा मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों उद्यमों पर लागू होगी। मैनुफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के ऐसे उद्यम जिनमें 50 करोड़ का निवेश और 250 करोड़ टर्नओवर है, वह मध्यम उद्योग में आएंगे। एक्सपोर्ट का टर्नओवर इसमें नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

--कोट--
सूक्ष्म उद्यम वह है जिसमें संयंत्र और मशीनरी में इन्वेस्टमेंट एक करोड़ से अधिक नहीं होता है और कारोबार पांच करोड़ रुपये से अधिक नहीं होता है। लघु उद्यम वह हैं, जिसमें संयंत्र और मशीनरी में 10 करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट नहीं होता है और उसका कारोबार 50 करोड़ से अधिक नहीं होता है। नई परिभाषा से निश्चित तौर पर उद्यामियों को लाभ मिलेगा। -नीरज भाटिया, महासचिव, एसआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परिभाषा सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग दोनों के लिए लागू की गई है। इससे बहुत से छूटे हुए उद्योग भी इसमें समाहित हो जाएंगे। इससे काफी लाभ मिलेगा। यह सरकार का सराहनीय कदम है। -राजेश भाटिया, डिविजनल अध्यक्ष, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed