फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP will discuss railway works at Varanasi railway division headquarters

आज रेल की रफ्तार पर मंथन करेंगे सांसद, वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय पर होगी चर्चा

Mon, 16 Sep 2019 01:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 01:31 AM IST
सार

  • इस बैठक में 36 सांसदों के शामिल होने की संभावना है, जो रेल की रफ्तार पर चर्चा करेंगे
  • बैठक में विकास के लिए प्रस्तावित रोडमैप, इसकी कमियों पर चर्चा होनी है
  • तैयारियों में चूक न हो इसके लिए रेल मंडल प्रबंधक खुद इस पर फोकस कर रहे हैं

विज्ञापन
MP will discuss railway works at Varanasi railway division headquarters
वाराणसी जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर साल की तरह इस साल भी वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय पर पूर्वोत्तर रेल के महाप्रबंधक समेत आला अधिकारियों के साथ सांसदों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 36 सांसदों के शामिल होने की संभावना है, जो रेल की रफ्तार पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में विकास के लिए प्रस्तावित रोडमैप, इसकी कमियों पर चर्चा होनी है। यह बैठक आज है। सांसद अपने क्षेत्रों की समस्याएं, खूबियां सहित अन्य कामों पर चर्चा करेंगे। तैयारियों में चूक न हो इसके लिए रेल मंडल प्रबंधक खुद इस पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी मंडल क्षेत्रफल में आने वाले सभी सांसदों को न्योता भेजा गया है। इसमें पीएम मोदी समेत 36 सांसद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 8 राज्य सभा सदस्य और 28 सांसद शामिल हैं। ये सांसद और आला अधिकारी अपने क्षेत्रों की रेलवे स्टेशन की सवुधिओं, कमियों, खूबियों और ट्रेनों की रफ्तार पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अपने यहां की समस्याओं को निपटाने के लिए सुझाव देंगे और उसे समस्या को खत्म करने की मांग उठाएंगे।

यूपी-बिहार के बड़े भू-भाग में फैला है रेल मंडल 

पूर्वोत्तर रेल का वाराणसी मंडल क्षेत्रफल के लिहाज से बहुत बड़ा (1521 किमी.) है। मसलन, वाराणसी से इलाहाबाद सिटी, छपरा, गोरखपुर सिटी तो बिहार के छपरा, सिवान तक फैला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed