{"_id":"66b721413fde0f5e860c0dec","slug":"mp-virendra-singh-raised-issue-of-bhu-ec-in-parliament-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में गूंजा BHU की ईसी का मुद्दा: पूर्व छात्र वीरेंद्र सिंह ने की EC गठित करने की मांग, बोले- ये जरूरी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में गूंजा BHU की ईसी का मुद्दा: पूर्व छात्र वीरेंद्र सिंह ने की EC गठित करने की मांग, बोले- ये जरूरी है
Sat, 10 Aug 2024 01:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:43 PM IST
सार
चंदौली के सपा सांसद और बीएचयू के पूर्व छात्र वीरेंद्र सिंह ने संसद में एग्जीक्यूटिव काउंसिल गठित करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े अहम फैसले लेने के लिए ईसी का गठन जरूरी है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों से एग्जीक्यूटिव काउंसिल (कार्यकारी परिषद) का गठन न होने का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा।
विज्ञापन
चंदौली के सपा सांसद और बीएचयू के पूर्व छात्र वीरेंद्र सिंह ने प्रश्नकाल में मुद्दा उठाते हुए जल्द से जल्द इसे गठित करने की मांग की। कहा कि बीएचयू में तीन साल से ईसी नहीं है और अकेले वीसी सारी व्यवस्था का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। नियुक्तियों और प्रोन्नति में मनमानी के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े अहम फैसले लेने के लिए ईसी का गठन जरूरी है।
विज्ञापन