फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Sports Competition StartToday In Varanasi Two Lakh 70 Thousand Players Will Participate

Varanasi: सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 103 साल की कलावती समेत दो लाख 70 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Mon, 16 Oct 2023 04:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Oct 2023 04:30 PM IST
सार

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मिशन शक्ति को धार देगी। जिले के 342 स्थलों पर 27 खेलों का आयोजन 8 नवंबर तक होगा। दो लाख 77 हजार 642 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें महिलाओं की संख्या एक लाख 13 हजार 227 है।

विज्ञापन
MP Sports Competition StartToday In Varanasi Two Lakh 70 Thousand Players Will Participate
वाराणसी में सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज सोमवार को हुआ। यूपी कॉलेज के मैदान पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर से लेकर देहात तक के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।  सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ध्वजारोहण से पहले स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्पर्धाओं के दौरान मेयर अशोक तिवारी ने छात्रों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन


 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11 से 103 वर्ष के दो लाख 70 हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 27 खेलों में बालक-बालिका, पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 103 वर्ष की कलावती भी दौड़ में दम दिखाएंगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मिशन शक्ति को धार देगी।

विज्ञापन

342 स्थलों पर 27 खेलों का आयोजन 8 नवंबर तक होगा। दो लाख 77 हजार 642 लोगों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागियों की संख्या एक लाख 64 हजार 250 है। एक लाख 13 हजार 227 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। 165 ट्रांसजेंडरों ने भी पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इसमें 27 प्रतियोगिताएं होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed