फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP sit on the chair with election officer in sonebhadra

सोनभद्र में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, निर्वाचन अधिकारी के बगल में कुर्सी पर बैठ गए सांसद

Wed, 08 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 08 Nov 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
MP sit on the chair with election officer in sonebhadra
आरओ, एआरओ के साथ कुर्सी पर बैठे सांसद छोटेलाल खरवार - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जनपद में जमकर आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ीं। भाजपा के सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार न सिर्फ निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (न्यायिक) कुंवर बहादुर सिंह के बगल में कुर्सी पर जाकर बैठ दिखाई दिए, बल्कि सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं के वाहन तक निर्वाचन कार्यालय में दाखिल हुए।
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के लोगों से नामांकन कक्ष भी खचाखच भरा रहा। वहीं, ड्यूटी पर तैनात अफसर से लेकर अन्य कर्मी विभिन्न दलों को नियम कानून का पाठ पढ़ाते नजर आए। सत्ता पक्ष को मनमानी की पूरी छूट रही। आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर चुनाव आयोग सख्त निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता तोड़ने वालों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, मगर जिले में चुनाव से जुड़े अफसर आयोग के निर्देशों पर अमल नहीं कर रहे हैं। सोमवार को राबर्ट्सगंज के भाजपा प्रत्याशी बिंदू जायसवाल का नामांकन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित होटल सवेरा से प्रत्याशी बिंदू जायसवाल, जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी आदि के साथ लाव लश्कर लेकर नामांकन करने पहुंचे।

इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही। इसी बीच सांसद छोटे लाल खरवार सीधे निर्वाचन अधिकारी और वहां मौजूद एआरओ के बीच में कुर्सी पर जाकर बैठ गए। एडीएम और एआरओ भी सांसद से बात करने लगे। सांसद वहीं बैठे बैठे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नसीहत भी देते रहे।


हालांकि निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कुंवर बहादुर सिंह सांसद के कुर्सी पर बैठने की बात से साफ तौर पर मुकर गए। कहने लगे सांसद कुर्सी पर बैठे ही नहीं। सांसद उन लोगों के पास आ रहे थे उन्हें मना कर दिया गया। इस पर सांसद सीढ़ी से उतरकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed