फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Ravindra Kushwaha says BJP will not make Air strikes an election issue

सेना के पराक्रम को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी भाजपा: सांसद रवींद्र कुशवाहा

Mon, 04 Mar 2019 01:27 PM IST
Sayali Maurya भाषा, वाराणसी
भाषा, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 04 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
MP Ravindra Kushwaha says BJP will not make Air strikes an election issue
रविंद्र कुशवाहा - फोटो : self
मोदी सरकार पर सेना के पराक्रम का राजनीतिकरण करने के विपक्ष के आरोपों के बीच भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोकसभा के आगामी चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी।
विज्ञापन


सलेमपुर क्षेत्र के भाजपा सांसद कुशवाहा ने रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पाकिस्तान और सेना के पराक्रम को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुशवाहा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा लोकसभा के आगामी चुनाव में सेना के पराक्रम के भरोसे जनता के बीच नहीं जाएगी। भाजपा मोदी सरकार के कामकाज और देश के विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा लोकसभा के आगामी चुनाव में पाकिस्तान के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम को मुद्दा नहीं बनाएगी। यह चुनावी नहीं, बल्कि राष्ट्र हित से जुड़ा मुद्दा है।
 

केन्द्र की मोदी सरकार पर सेना के पराक्रम का राजनीतिकरण करने के विपक्ष के आरोपों पर भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह हवाई हमले की कार्रवाई और सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पाकिस्तान को खुश करने का कार्य कर रहे हैं। 

इन नेताओं को यह समझना चाहिए कि वे इस मुद्दे पर जितना नकारात्मक बयान देंगे, उनको उतना ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले को लेकर देश की जनता गुस्से में है और वह लोकसभा के आगामी चुनाव में इन नेताओं को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed