फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP discuss railway works problems at Varanasi railway division headquarters

रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए आगे आए सांसद, बैठक में रेलवे की समस्याओं को गिनाया

Mon, 16 Sep 2019 08:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 16 Sep 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
MP discuss railway works problems at Varanasi railway division headquarters
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को संसद सदस्यों व उनके प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के साथ बैठक की। इस दौरान संसद सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों ने रेल यात्रियों की सुविधाएं से संबंधित प्रस्ताव महाप्रबंधक के सामने रखे। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि रेल यात्रियों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार कर जल्द ही उनसे संबंधित काम पूरे कराए जाएंगे।

विज्ञापन


लालगंज की सांसद संगीता आजाद ने वाराणसी से आजमगढ़ वाया लालगंज नई रेल लाइन बिछाने की मांग की। उन्होंने वाया आजमगढ़ राजधानी एक्सप्रेस चलाने, कैफियात एक्सप्रेस में पैंट्री कार लगाने और आजमगढ़ से दिल्ली एवं मुबई के लिए प्रतिदिन गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सरायमीर स्टेशन पर सरजू जमुना एक्सप्रेस एवं कैफियात एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इसके अलावा आजमगढ़ स्टेशन के बंद पड़े आरक्षण केंद्र को फिर से चालू करने और वाटर बूथों व वातानुकूलित श्रेणी के प्रतीक्षालयों की मरम्मत का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही सांसद रमेश चंद्र बिंद के प्रतिनिधि ने माधोसिंह स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और ज्ञानपुर रोड स्टेशन के सुंदरीकरण के काम के बाद पुराना बुकिंग कार्यालय पुन: शुरू कराने की मांग की। उन्होंने मांग की कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन का नाम बदल कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किया जाए। मिर्जापुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की ठहराव की मांग की।

गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने प्रस्तावित किया कि सांसदों को मंडल अथवा जोन की जो भी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए उसमें कार्य योजना, स्वीकृत धनराशि, अवधि और कार्य की क्रमबद्ध प्रगति अंकित की जाए ताकि सांसद उसकी सही समीक्षा कर सकें। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर से बलिया के मध्य कई अंडर पास बने है, किंतु ज्यादातर में जलभराव हो जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय किसानों की समस्या है कि अंडरपास से हारवेस्टर जैसी मशीनें नहीं निकल पाती हैं। इसलिए अंडरपास कम से कम 15 फीट ऊंचा बनाया जाए। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के समय पालन में सुधार लाने का सुझाव दिया।

चंदौली के लोकसभा सांसद महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि उमेश दत्त पाठक ने रेलवे क्रासिंग संख्या 12बी पर बने अंडरपास को निष्प्रयोज्य बताया। मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि आनंद सिंह ने कटका, कछवां रोड और निगतपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और शौचालय बनाने का सुझाव दिया।

बलिया से राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के प्रतिनिधि दीपक वर्मा ने बेल्थरा रोड एवं लार रोड स्टेशनों पर बापू धाम एवं शालीमार एक्सप्रेस को ठहराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आदर्श स्टेशन सलेमपुर के पास खाली जमीन पर गेस्ट हाउस एवं यात्री विश्राम कक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बलिया से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी और बेल्थरा रोड से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के समय में सुधार करने और उनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच लगाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed