फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Dharmendra Yadav joined the conference Traders

व्यापारियों का हित केवल सपा सरकार में ः धर्मेंद्र

Sun, 07 Aug 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 07 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष के पास सपा सरकार की आलोचना के सिवा कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ  कानून व्यवस्था के नाम पर अखिलेश सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। व्यापारियों का हित केवल सपा सरकार में ही है। सरकार एफडीआई लागू करने के पक्ष में नहीं है। यह छोटे कारोबारियों के हित में नहीं है। वह शनिवार को समाजवादी व्यापार सभा की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री नारद राय आैर ं समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु उद्योग निगम के चेयरमैन हुलास राय सिंघल ने कारोबारियों से सपा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि सपा सरकार में राज्य में कारोबार स्थापित करने का बेहतर माहौल बना है। मंत्री सुरेंद्र पटेल, एमएलसी शतरूद्र प्रकार, नरेश उत्तम,  व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता, आनंद मोहन, मनोज राय धूपचंडी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राजेश केशरी, शैलेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed