{"_id":"57a64ab34f1c1b27112b8e19","slug":"mp-dharmendra-yadav-joined-the-conference-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का हित केवल सपा सरकार में ः धर्मेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का हित केवल सपा सरकार में ः धर्मेंद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष के पास सपा सरकार की आलोचना के सिवा कोई मुद्दा नहीं है। वह सिर्फ कानून व्यवस्था के नाम पर अखिलेश सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। व्यापारियों का हित केवल सपा सरकार में ही है। सरकार एफडीआई लागू करने के पक्ष में नहीं है। यह छोटे कारोबारियों के हित में नहीं है। वह शनिवार को समाजवादी व्यापार सभा की ओर से नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित पूर्वांचल व्यापारी महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
कैबिनेट मंत्री नारद राय आैर ं समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु उद्योग निगम के चेयरमैन हुलास राय सिंघल ने कारोबारियों से सपा से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि सपा सरकार में राज्य में कारोबार स्थापित करने का बेहतर माहौल बना है। मंत्री सुरेंद्र पटेल, एमएलसी शतरूद्र प्रकार, नरेश उत्तम, व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता, आनंद मोहन, मनोज राय धूपचंडी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश फौजी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राजेश केशरी, शैलेश वर्मा आदि मौजूद थे।