{"_id":"59f4b2a74f1c1bf2538b94c7","slug":"mp-amar-singh-gave-big-statement-to-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस पहुंचे सांसद अमर सिंह ने नरेंद्र मोदी को लेकर दिया यह बड़ा बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस पहुंचे सांसद अमर सिंह ने नरेंद्र मोदी को लेकर दिया यह बड़ा बयान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
विश्व प्रवासी भारतीय महोत्सव में बोलते अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा पिछले तीन साल में जनता को मोदी का विकल्प नहीं दे पाई है। वहां यही भाजपा की सबसे बड़ी समस्या है। शायद यही वजह है कि मोदी गुजरात में ज्यादा वक्त दे रहे हैं। ये कहना है राज्यसभा सांसद अमर सिंह का।
वह शनिवार को विश्व भारतीय प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने वाराणसी आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बारे में कहा कि वह कांग्रेस के सबसे बड़े शुत्र हैं।
उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल केशुभाई पटेल से बड़े नेता नहीं है। हार्दिक पटेल को कांग्रेस नेता बना रही है। केवल उसके नाम का शोर किया जा रहा है। भीड़ देखकर कुछ लोग समझते हैं कि वह बहुत बड़े नेता हैं। ऐसा ही भ्रम मुझे भी हुआ था जब मैं पहली बार सपा से निकाला गया था।
विज्ञापन
भीड़ फिल्मी दर्शक की तरह है। शो खत्म और जनता सब कुछ भूलकर घर चली जाती है। हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर कहा कि वीरभद्र सिंह का कांग्रेस नेतृत्व उपहास करता रहा है। वह निराश मन से चुनाव में हैं। हिमाचल में उलट-पुलट की राजनीति चलती है। एक बार कांग्रेस तो अगली बार भाजपा।
इस बार वहां भाजपा का नंबर होना चाहिए। मुलायम सिंह यादव के बारे में कहा कि उनके साथ तो पार्टी का एक भी विधायक नहीं है। जबकि वह जब पहली बार सपा से अलग हुए थे तो उनके साथ चार विधायक थे। प्रदेश सरकार पर कहा कि योगी आदित्यनाथ की नीयत पर कोई संशय नहीं है।
वे अच्छा काम कर रहे हैं। मुसलमान भाई अगर पांच वक्त नमाज पढ़ सकता है तो हिंदू आरती और पूजा-पाठ क्यों नहीं कर सकता। कुछ लोग पूजा-पाठ करने वालों को सांप्रदायिक कहते हैं। रामायण सबको पढ़नी चाहिए। अगर साइरस मिस्त्री और टाटा ने रामायण पढ़ी होती तो उनमें विवाद नहीं होता।