फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moving the farmers in Adilpur satyagraha.

कानून के दायरे में रहकर करेंगे आंदोलन

Tue, 14 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Moving the farmers in Adilpur satyagraha.
इदिलपुर में पूरे किसानों का चल रहा सत्याग्रह।
इदिलपुर सत्याग्रह स्थल पर मौजूद विभिन्न गांवों के किसानों ने सोमवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप सविनय अवज्ञा सत्याग्रह के माध्यम से वह अपना संघर्ष आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन

  रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के पूरे मुआवजे को लेकर आंदोलित किसानों ने बताया कि 24 जून को होने वाली किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


प्रतापपट्टी, सिकंदरपुर, भगवानपुर, वाजिदपुर, इदिलपुर, तुलसीपुर, आशापुर, मिर्जापुर, घमहापुर, तुलसीपट्टी आदि के पीड़ित किसानों ने कहा कि जब कानून के आधार पर प्रतिकर के भुगतान की मांग कर रहे हैं तो कानून का पालन करना भी हमारा धर्म है। 26 जून को तथा कथित स्वयंभू नेताओं कि इस बयान की पूर्णतया असहमत हैं जिसमें रिंग रोड को तोड़ने, जोतने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि हम रिंग रोड की जमीन को नहीं जोतेंगे। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के आधार पर प्रतिकर भुगतान के लिए आंदोलन जारी रहेगा। 14 जून को दो बजे रिंग रोड के प्रभावित व पीड़ित गांवों के किसानों की बैठक इदिलपुर में होगी। 


 इसमें रिंग रोड किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता विजय शंकर पांडेय उपस्थित रहेंगे। बैठक में विधायक टी राम के प्रतिनिधि कपिल नारायण पांडेय, सतेंद्र मिश्रा, राजेश राम, देवनाथ, विश्वनाथ दीक्षित, संतू लाल, माता प्रसाद, ओंकार तिवारी, राजेश, राम चंद्र सिंह, कं चन राय, बगेसरा, शिवकुमारी, उर्मिला, ममता, शीला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed