फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mou signed with multinational company for smart city varanasi

स्मार्ट सिटी वाराणसी के लिए नगर निगम का बहुराष्ट्रीय कंपनियों से करार फाइनल

Tue, 23 May 2017 06:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला ,वाराणसी Updated Tue, 23 May 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
mou signed with multinational company for smart city varanasi
काशी
पक्के महाल यानी पुराने बनारस में विकास का पहिया दौड़ाने एवं प्राचीनता के साथ आधुनिकता का खाका खींचने के लिए सोमवार की देर रात नगर निगम के साथ तीन बहुराष्ट्रीय कंपनियों के करार पर अंतिम मुहर लग गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही और कंपनी के प्रतिनिधियों ने कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए। बैंक गारंटी परफारमेंस के कारण करार एक महीने से लटका हुआ था।
अस्सी से राजघाट यानी पक्के महाल को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जाना है। इसमें सड़क, सीवेज, बिजली, यातायात, पर्यटन, गंगा घाट, विरासतें, धरोहरों एवं एतहासिक स्थलों को संरक्षित एवं सवंद्धित किया जाना है।
विज्ञापन


जिसमें रुद्रा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ,ग्रांट थारटन और एएनबी कंपनियां हैं। जून के प्रथम सप्ताह से डीपीआर बनाने का कार्य शुरु हो जाएगा। डीपीआर तैयार होने के साथ ही उसे धरातल पर उतारा जाएगा। 20 सितंबर 2016 को स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बाद विकास के लिए स्पेशल परपज ह्वेकल केतहत वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) के एक कंपनी के रूप में पंजीयन पिछले साल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी क्षेत्र की कंपनी ग्रांट थारटन इंडिया लिमिटेड विकास की तकनीक, लखनऊ की कंपनी रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज कंपनी लिमिटेड (आरईसीएल) संसाधन के क्षेत्र में और नोयडा की कंपनी एएनबी को धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में काम करेगी। वीएससीएल कंपनी के नामित चेयरमैन मंडलायुक्त और सीईओ नगर आयुक्त होंगे।

1300 एकड़ में होगा दौड़ेगा विकास का पहिया
अस्सी से राजघाट तक करीब 1300 एकड़ की आबादी वाले क्षेत्र में विकास होगा। काशी के घाट से लेकर गलियां, सड़क, सीवेज, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, कंप्यूटर सफाई व्यवस्था आदि को विकसित किया जाना है। यातायात, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, कचरा प्रबंधन, पेयजल, बिजली, सहित 21 बिंदुओं पर काम होना है।


हृदय, अमृत, प्रसाद और आईपीडीएस को भी किया जाएगा शामिल
 फिलहाल काशी में हृदय, अमृत, प्रसाद और आईपीडीएस केक्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया जाएगा। इसी उद्देश्य से पुराने बनारस में काम भी चल रहा है। सड़क, सीवेज, यातायात, धरोहर संरक्षण, हेरिटेज लाइट लगाने का काम भी शुरू है। 
संतों संग भोजन करेंगे सीएम 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed