फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MoU signed between VDA and IIT BHU; urban planning to be taught in 115 colleges.

Varanasi News: वीडीए और आईआईटी बीएचयू के बीच एमओयू, 115 कॉलेजों में बताएंगे शहरी नियोजन

Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between VDA and IIT BHU; urban planning to be taught in 115 colleges.
विद्यालयों और महाविद्यालयों में शहरी मास्टर प्लान एवं नियोजित विकास पर चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-बीएचयू) के आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभाग के बीच सोमवार को वीडीए सभागार में सहयोगात्मक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत शहर के 115 इंटरमीडिएट विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शहरी नियोजन, सतत विकास और विरासत संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एमओयू पर आईआईटी-बीएचयू के आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभागाध्यक्ष प्रो. रबी नारायण मोहंती और वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने हस्ताक्षर किए।
इस पहल के तहत चयनित शिक्षण संस्थानों में संयुक्त रूप से व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, संवाद सत्र और अध्ययन भ्रमण (स्टडी विजिट) आयोजित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को वाराणसी मास्टर प्लान, ले-आउट एवं भवन मानचित्र की अवधारणा, भवन मानचित्र स्वीकृति की आवश्यकता, ग्रीन बेल्ट से संबंधित प्रावधान, सिटी प्लान एवं अर्बन प्लानिंग के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

वीडीए के अनुसार शहर के नियोजित विस्तार, विशेषकर अर्ध-शहरी (सेमी-अर्बन) क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए युवा पीढ़ी को नियोजित विकास के महत्व से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि भविष्य में शहरों के सामने आने वाली मूलभूत समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके। वाराणसी पूर्वांचल के आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में नागरिकों को नियोजित और समावेशी विकास के प्रति जागरूक करना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना वीडीए की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओयू के तहत आईआईटी-बीएचयू का आर्किटेक्चर, प्लानिंग एंड डिजाइन विभाग तकनीकी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगा। वहीं, वीडीए कार्यक्रमों का समन्वय करेगा तथा वाराणसी मास्टर प्लान, नगर विकास परियोजनाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed