{"_id":"68e03aac1f033cf7110c590e","slug":"mother-was-bid-farewell-with-sindoor-khela-idols-were-immersed-varanasi-news-c-20-vns1056-1144487-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सिंदूर खेला के साथ मां को दी विदाई, प्रतिमाएं विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सिंदूर खेला के साथ मां को दी विदाई, प्रतिमाएं विसर्जित
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के बाद विजयदशमी से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। दशमी और एकादश पर गाजेबाजे के साथ प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। बंगीय समाज की सुहागिन महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां को विदाई दी। शुक्रवार को सुबह से रात तक बारिश होने काफी दुर्गा पूजा पंडालों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए नहीं उठाई गईं। शंकुलधारा कुंड और पहड़िया पोखरे पर विसर्जन में कुछ समय के लिए रोका गया। वरुणा पार की ज्यादा प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। चेतगंज क्षेत्र की प्रतिमाएं विसर्जित नहीं हुई हैं।
ग्रामीण इलाकों में भी गाजेबाजे के साथ झमाझम बारिश के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। चौबेपुर क्षेत्र के सोनबरसा पोखरे में अजांव, धौरहरा, कैथी, चंद्रावती, बीरनाथीपुर उमरहां, पनिहरी सहित 44 दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय, शहावाबाद, बीकापुर, जगतपुर, गंगापुर, बैरवन, अखरी, खनाव, अमरा, बच्छाव, करसडा आदि गांवों की प्रतिमाएं मोहनसराय पोखरे में विसर्जित हुईं। ऐसे ही हरहुआ, सेवापुरी, बड़ागांव, चिरईगांव, पिंडरा, चोलापुर में प्रतिमाएं भी विसर्जित की गईं।