{"_id":"5c879edbbdec22144b7eec48","slug":"mother-son-and-other-died-in-road-accident-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मां-बेटे समेत तीन की मौत
Tue, 12 Mar 2019 05:53 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सोमवार शाम शीतला धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हो गए। हादसा ओवरटेक करने के चलते हुआ है।
विज्ञापन
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के चक पैसठ गांव निवासी 30 लोग ट्रैक्टर ट्राली से गड़बड़ा शीतला धाम दर्शन के लिए गए थे। वहां से सभी लौट रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे खैरा भभूता गांव के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
घटना में रिंकू देवी (35) पत्नी सच्चिदानंद, डेढ़ वर्षीय पुत्र आयुष तथा देवांती (50) पत्नी राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से लालगंज स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद ट्रैक्टर ट्राली किनारे कर आवागमन शुरू कराया गया। घायलों में आशा देवी, सविता, विवेक, मीना, मीरा, पार्वती, नीतू, निर्मला, रमेश, मनीष, संतोष, कौशल्या, सुरेंद्र मौर्य, चांद मुनी, सीमा, आयुष आदि शामिल हैं।