{"_id":"6a126cbf1f1fcf590b0ce7c3","slug":"mother-sold-her-12-year-old-daughter-for-10-sarees-and-16-000-rupees-in-varanasi-2026-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 10 साड़ी और 16 हजार रुपये, मां ने बेच दी 12 साल की बेटी, खरीदार और ऑटो चालक करते रहे दरिंदगी की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 10 साड़ी और 16 हजार रुपये, मां ने बेच दी 12 साल की बेटी, खरीदार और ऑटो चालक करते रहे दरिंदगी की हदें पार
Sun, 24 May 2026 08:53 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 24 May 2026 08:53 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को 10 साड़ी और 16 हजार में बेच दिया। पीड़िता बिहार की रहने वाली है। खरीदार चंदौली का है। आरोपी ऑटो चालक झारखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन
मां ने बेच दी बेटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया। पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी का दिखावा करने वाले 40 वर्षीय आरोपी लहरू यादव ने उससे चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। सारनाथ थाने की पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पीड़िता की मां, चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला जनवरी 2026 का है। बिहार की अरवल निवासी महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था। इसके बदले लहरू ने नाबालिग की मां को 16 हजार रुपये दिए थे। 10 साड़ी भी दी थी।
एक आरोपी ने नाबालिग से मंदिर में की थी शादी
आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था। अपने बच्चों और परिजनों से दूरी बनाकर रहता था। वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली गया और 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा। लहरू दो बच्चों का पिता है।

उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग को खरीदने वाले लहरू ने चार महीने तक उसे अपने पास रखा था। इस बीच उससे दुष्कर्म करता रहा। 19 मई को लहरू नाबालिग को बनारस रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह ले आया और वहीं छोड़कर भाग निकला।
ऑटो चलाता है रवि
नाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया। रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है। रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे लेकर अपने घर पहड़िया गया। ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पूरे मामले की सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त कराया और उससे पूछताछ करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया।
ट्रेन में सफर के दौरान लहरू से मिली थी नाबालिग की मां
सारनाथ थाने की पुलिस ने नाबालिग को बेचने वाली मां और आरोपी लहरू यादव से पूछताछ की है। गिरफ्तार लहरू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। ट्रेन से सफर के दौरान नाबालिग की मां से मुलाकात हुई थी। उसने बेटी को खरीदने का प्रस्ताव दिया।

कहा कि रुपये और साड़ियां देंगे। लालच में आकर महिला ने बेटी को बेच दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि लालच में आकर लहरू यादव के झांसे में आ गई थी। अब जेल जाना पड़ रहा है। एसआई जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लहरू यादव ने अपनी 17 लाख रुपये में जमीन बेची है। अब अय्याशी में ही रुपये खर्च कर रहा है। कई बार दिल्ली भी जा चुका है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन