फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother marries daughter to 45 year old man for money girl bride pleads to Varanasi police

वाराणसी: पैसे की खातिर मां ने बेटी की 45 वर्षीय व्यक्ति से करा दी शादी, बालिका वधु ने पुलिस से लगाई गुहार

Tue, 10 Aug 2021 04:52 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 10 Aug 2021 04:52 PM IST
सार

15 वर्षीय किशोरी ने कहा कि मां ने चाचा समान व्यक्ति से शादी करा दी। किसी तरह से वह पति के चंगुल से छूट कर चाइल्ड लाइन पहुंची।

विज्ञापन
Mother marries daughter to 45 year old man for money girl bride pleads to Varanasi police
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पैसे की खातिर एक मां ने अपनी बेटी का बचपन छीन लिया और उसकी 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी करा दी। बालिका वधु बनी बेटी ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से गुहार लगाई है। 15 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि पैसे की खातिर मां ने चाचा समान व्यक्ति से शादी करा दी। किसी तरह से वह पति के चंगुल से छूट कर चाइल्ड लाइन पहुंची। मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के निर्देश के आधार पर भेलूपुर थाने में किशोरी की मां और राजस्थान के अलवर निवासी लोकेश पंडित के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायनंदन खोजवां क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के अनुसार, उसके मां-बाप साड़ी की दुकान में काम करते हैं। पिता कैंसर बीमारी से पीड़ित हैं और फिलहाल अलीगढ़ में रहते हैं। बीती 6 जून को मां ने मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती उसकी शादी अलवर के लोकेश पंडित से करा दी। लोकेश के साथ वह नहीं जाना चाहती थी लेकिन उसे जबरन भेजा गया। इसी बीच उसे लोकेश वापस बनारस लेकर आया तो कैंट रेलवे स्टेशन से वह उसे चकमा देकर भाग निकली। लोगों के माध्यम से किसी तरह से किशोरी चाइल्ड लाइन पहुंची और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा।

विज्ञापन

मां के साथ नहीं, पिता संग रहना चाहती है बेटी

किशोरी ने बताया कि उसे वापस अलवर जाने के लिए उसकी मां और लोकेश डरा-धमका रहे हैं। वह अपने मां के साथ नहीं बल्कि अपने पिता के साथ रहना चाहती है। यदि वह अपनी मां के साथ रहेगी तो फिर चाचा की उम्र के लोकेश के साथ भेज देगी। फिलहाल किशोरी वन स्टॉप सेंटर पर रह रही है। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय ने बताया कि किशोरी की काउंसिलिंग की गई है। किशोरी अपने पिता के पास जाना चाहती है और बीमारी की वजह से उनकी स्थिति ठीक नहीं है। किशोरी की मां का कहना है कि वह पैसे लेकर शादी नहीं की है। किशोरी के आरोपों के आधार पर फिलहाल मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed