फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mother and son died due to high tension wire

गाजीपुरः हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से मां बेटे की मौत

Fri, 02 Jun 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
mother and son died due to high tension wire
high tension line - फोटो : amar ujala
गाजीपुर के एक गांव में  गहरी नींद में सो रहे मां-बेटे के लिए गुरुवार की रात अंतिम रात हो गई। हाईटेंशन तार के टूट कर गिर जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। तार के चपेट में आने से एक अन्य घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक नंगे तार से आग की लपटें निकलती रहीं।
विज्ञापन


इस बीच दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए।  संयोग था कि दस मकानों पर हाईटेंशन तार गिरा, लेकिन सारे लोग अंदर सो रहे थे और बाल-बाल बच गए।  हादसे के बाद दुल्हपुर थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव  देवा में मातम का माहौल कायम है।
विज्ञापन


इस गांव में  गुरुवार की रात ज्यादातर परिवार के सदस्य खाना खाकर घर के अंदर तथा दरवाजे पर खुले में सो रहे थे। इस दौरान गांव की फूला देवी(65) और उनका बेटा राजू राजभर(33) और संतोष राजभर(45)भी सोए हुए थे। रात करीब दो बजे जर्जर हाईंटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चपेट में आने से फूला और राजू की मौके पर ही मौत हो गई तथा संतोष गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


ग्रामीणों की माने तो रात करीब दो बजे हाईटेंशन तार गिरने से एक गाय की भी मौत हो गई तथा उसके संपर्क में आते ही मच्छरदानी में सो रहे संतोष भी चपेट आ गए।

चीख-पुकार होने पर बगल में सो रही माँ फुला देवी और छोटा बेटा राजू, हड़बड़ा कर नींद से जग गए। वह कुछ समझ पाते कि करंट ने मां-बेटे को अपना शिकार बना लिया।  इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति ठप होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed