{"_id":"5a6df6944f1c1b84268b6fd0","slug":"mother-and-her-son-hanged-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः मां ने मासूम को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः मां ने मासूम को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के रविवार को बहुत ही ह्रदयविदारक घटना घटी। यहां पर एक विवाहिता ने अपने मासूम डेढ़ साल के बेटे कोफंदे से फांसी पर लटकाकर खुद भी उसी के सहारे झूल गई। घटना के आसपास के लोग स्तब्ध रह गए।
शहर के कैंट थाना अंतर्गत रमरेपुर में रविवार की सुबह अमृता सिंह (26) ने डेढ़ साल के बेटे अथर्व को फंदे से लटकाया और फिर खुद भी उसी के सहारे झूल गई। परिवारीजनों ने विंडो एसी से मां-बेटे को फंदे से लटके देखा तो शोर मचाया।
विंडो एसी उखाड़कर कमरे में अंदर घुसे परिवारीजन दोनों को नजदीक स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह अमृता के पति विनय की मानसिक बीमारी और घरेलू कलह बताया गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कलह बनी मौत का कारण
मासूम का शव
- फोटो : अमर उजाला
रमरेपुर निवासी राजेंद्र सिंह पहड़िया में आढ़ती हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़े विनय का तकरीबन ढाई साल पहले गाजीपुर के सैदपुर की अमृता से विवाह हुआ था। अमृता की शादी से पहले ही उसके मां-बाप की मौत हो गई थी। विनय घर पर रहता है।
रविवार की सुबह 10 बजे के लगभग किसी बात से क्षुब्ध होकर अमृता ने अपने कमरे का दरवाजा अचानक बंद कर लिया और बेटे को फंदे से लटकाने के बाद खुद भी उसी से झूल गई।
पुलिस की सूचना पर अमृता के बाबा सभाजीत सिंह भी पहुंचे थे। परिवार के लोगों का कहना था कि अमृता को किसी बात की तकलीफ नहीं थी। पति की दिमागी हालत ठीक न होने के कारण आए दिन कलह होती थी।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि फिलहाल मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फंदे से लटकी साड़ी व्यापारी की पत्नी
demo pic
वहीं दुसरी तरफ एक अन्य घटना में बनारस के भेलूपुर थाना अंतर्गत सरायनंदन निवासी साड़ी व्यवसायी नवीन अग्रवाल की पत्नी लक्ष्मी देवी (38) का शव रविवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला बताया है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
सरायनंदन निवासी नवीन के घर के अगले हिस्से में साड़ी की दुकान है। नवीन की शादी तकरीबन 16 वर्ष पूर्व गोरखपुर की लक्ष्मी देवी से हुई थी। उनके दो बेटे उज्वल (14) और शौर्य (6) हैं।
नवीन ने बताया कि रविवार की सुबह किसी बात को लेकर लक्ष्मी ने बेटे उज्वल की पिटाई की और इसके बाद गुस्से में कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। भेलूपुर पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर और बच्चों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मुहल्ले के लोगों का कहना था कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद और कहासुनी होती थी।