{"_id":"dcaee74d9df267ed98a5fc9be8a15915","slug":"morning-e-of-benares-completed-its-journey-of-two-hundred-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-ए-बनारस के दो सौ दिन का सफर पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-ए-बनारस के दो सौ दिन का सफर पूरा
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यज्ञ के साथ गंगा आरती, योग और प्रभाती रागों की अवतारणा का अनूठा समन्वय पेश करने वाले आयोजन सुबह-ए-बनारस के दो सौ दिन का सफर शुक्रवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन
पर्यटकों, छात्रों, युवाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी में जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने इस कामयाबी के लिए काशीवासियों के उत्साह की सराहना की। कोलकाता से आए सुदीप चट्टोपाध्याय ने बांसुरी पर सुबह के राग की अवतारणा की।
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस के उत्सव की शुरुआत पाणिनी कन्या महाविद्यालय की 31 छात्राओं ने वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति से की। विश्व कल्याण की कामना से महापौर राम गोपाल मोहले, जिलाधिकारी, बीएचयू के वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी, आईजी, शास्त्रीय गायक डॉ. राजेश्वर आचार्य ने यज्ञ में हिस्सा लिया। इसके बाद गंगा आरती हुई।
विज्ञापन
फिर कोलकाता से आए बांसुरी वादक सुदीप चट्टोपाध्याय ने राग बैरागी की अवतारणा की। अलाप, जोड़, झाला के बाद उन्होंने मध्य और द्रुत गत बजाई। इसके बाद भटियारी में धुन बजाकर विदा ली।
तबले पर संगत की पं. किशोर मिश्र ने। इसके बाद नित नए कलाकारों की प्रस्तुति के साथ चलने वाले सुबह-ए-बनारस की सफलता में योगदान देने वाले सुनील शुक्ला, अजय गुप्ता, विष्णु यादव, प्रमोद मिश्र को सम्मानित किया गया। संचालन प्रीतेश आचार्य ने किया।