{"_id":"5b7b0df842c792466578b5f2","slug":"more-than-five-hundred-shiv-sainik-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने जा रहे 550 शिव सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने जा रहे 550 शिव सैनिक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
शिव सैनिक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ और शृंगार गौरी का दर्शन-पूजन करने जा रहे 550 से ज्यादा शिव सैनिकों को सोमवार को शहर और रामनगर के तीन स्थान से गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान भारी गहमागहमी का माहौल होने के साथ ही काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अस्सी से अरुण पाठक के नेतृत्व में निकले दो सौ से ज्यादा शिव सैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लक्सा से अजय चौबे के नेतृत्व में 250 व रामनगर में भानु के नेतृत्व में ता रहे सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
shiv sena, bjp
इस दौरान शिव सैनिकों ने पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और मांग की कि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करने की अनुमति दी जाए। कहा कि हमारा यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शिव सैनिकों को समझाबुझाकर शांत कराया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सावन का चौथे व अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ दरबार में आस्था की अटूट कतार लगी। मंगला आरती के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। गंगा तट से लेकर गर्भगृह तक बाबा का दरबार बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जलार्पण के लिए रविवार की रात दस बजे से ही भक्तों की कतार बाबा के दर की ओर बढ़ने लगी थी।