फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more than 50 barathis are sick after food poisioning in wdding ceomoney at jaunpur

जौनपुर के शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग, 50 से अधिक बाराती बीमार

Sun, 23 Apr 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
more than 50 barathis are sick after food poisioning in wdding ceomoney at jaunpur
सीएचसी सतहरियां में चल रहा 36 लोगों का इलाज - फोटो : demo

विज्ञापन
जौनपुर जिले के फतनपुर नौडेरा  गांव में गई बारात में खाना खाने के बाद बाराती उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। एक के बाद एक 50 से अधिक बारातियों की तबीयत खराब होने से वहां अफरातफरी मच गई।

कुछ लोगों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया जबकि करीब 36 लोगों को सीएचसी सतहरिया में भर्ती किया गया। जहां आनन-फानन में उनका इलाज शुरू हुआ। बारात पवांरा बाजार से प्रतापगढ़ के आई थी।  डाक्टर की मानें तो फूड प्वाइजनिंग के चलते लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, बारातियों के बीमार होने के कारण रात में शादी नहीं हो सकी। सुबह स्थिति सामान्य होने पर शादी की रस्म अदा कराई गई।

पवांरा बाजार निवासी सुरेश मौर्य की बारात शनिवार की शाम धूम धाम से नौडेरा गांव के लिए रवाना हुई । बारात पहुंचने पर वधु पक्ष के लोगों ने बारातियो का जमकर स्वागत सत्कार किया। देर रात्रि 11 बजे बारातियो के खाना खाने का वक्त हुआ । क़रीब 50 की तादाद मे बाराती खाना खाने बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाते ही सभी बारातियों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। एक के बाद एक बाराती को बीमार पड़ता देख मौके पर अफरातफरी मच गई।
पहले तो कुछ लोगों को स्थानीय स्तर पर एक चिकित्सालय में भेजा गया लेकिन जब एक तरफ से सभी बाराती उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए तो गाड़ी से सभी को सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज शुरू हुआ।


थोड़ी देर बाद उनकी हालत में सुधार होने लगा। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरएस दुबे का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग के चलते लोगों की तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed