फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More deliveries in government hospitals than private hospitals in the Corona period Varanasi

वाराणसी: कोरोना काल में निजी अस्पतालों से ज्यादा सरकारी अस्पताल में हुए प्रसव

Thu, 08 Oct 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
More deliveries in government hospitals than private hospitals in the Corona period Varanasi
delivery

वाराणसी में अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं की सरकारी अस्पतालों में संस्थागत डिलिवरी कराई जाए और योजनाओं का उन्हें लाभ मिले। इसके लिए शासन-प्रशासन की पहल का असर दिखने लगा है। जिले में इस समय निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या दोगुनी बढ़ी है। कोरोना काल में अप्रैल से अब तक सरकारी अस्पतालों में 15084 डिलिवरी हुई, जबकि निजी अस्पतालों में यह संख्या केवल 8615 ही रही।

विज्ञापन

कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को भी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। अप्रैल से सितंबर महीने तक हुई 15084 डिलिवरी में सबसे अधिक सितंबर महीने में सरकारी अस्पताल में 3701 डिलिवरी कराई गई, जबकि निजी अस्पतालों में यह संख्या 1272 रही। अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



कोरोना काल में डिलिवरी का आंकड़ा
माह     सरकारी      निजी
अप्रैल   1451      1802
मई      1858       2152
जून       2194      913
जुलाई   2604       1106
अगस्त    3276      1370
सितंबर।  3701      1272

कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को भी सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। बेहतर खानपान के साथ ही समय से जांच कराते रहना चाहिए। बिना डाक्टर की सलाह के कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए। -डॉ. लिली श्रीवास्तव, एसआईसी, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा

अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव पर ही जोर दिया जा रहा है। इसके लिए आशा, एएनएम को जागरूकता की जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को 102 नंबर की एंबुलेंस सेवा का भी लाभ लेना चाहिए। -डॉ. एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed