फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Morari Bapu said, Bharat Ratna should be given to Girija Devi

ठुमरी साम्राज्ञी के घर पहुंचे मोरारी बापू ने कहा, ‘स्वर रत्न’ गिरिजा देवी को मिलना चाहिए भारतरत्न

Sat, 28 Oct 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 28 Oct 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Morari Bapu said, Bharat Ratna should be given to Girija Devi
‌गिरिजा देवी के घर पहुंचे मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला
संत मोरारी बापू ने कहा कि ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी स्वर की रत्न थी, उन्हें भारतरत्न मिलना चाहिए। शुक्रवार की शाम बापू काटनमिल चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी के घर पहुंचे। यहां गिरिजा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


इसके बाद शोक संतप्त परिवार को आशीर्वाद देने के साथ सांत्वना दी। परिवार वालों से कहा कि उनके साथ काफी आत्मीयता रही। वे स्वयं में एक विभूति थीं। अपने आदर्शों का उनका एक औरा था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन


बापू ने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि पूरा देश गिरिजा देवी को जानता है। दुनिया में सुर की साधना की जाती है। गिरिजा देवी हमारे गांव तलगा में आई थी। हनुमान जयंती पर उनसे मुलाकात हुई थी। संगीत और सुर साधना से उनकी विद्या अमर होती है। देह चला जाता है लेकिन विद्या अमर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुर के जगत में उनके निर्वाण को प्रमाण करने आया हूं। मेरी बहुत बहुत श्रद्धांजलि है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। गिरिजा देवी को मुखाग्नि देने वाले नाति अरिंदम दत्ता और बेटी डा. सुधा दत्ता से बापू ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की जरूरत हो तो वे उनके साथ हैं।

इस दौरान परिवार वालों ने बापू के चरण स्पर्श किए। बापू ने सभी को आशीर्वाद दिया कि आपका कल्याण हो। पद्मविभूषण गिरिजा देवी की तीसरी पीढ़ी ने वादन के क्षेत्र में कदम रखा है।


बेटी सुधा ने बताया कि हाल ही में धनतेरस वाले दिन अरिंदम के बेटे 19 वर्षीय अभिज्ञान दत्ता को मां ने बनारस घराने की गायिकी की दीक्षा पंडित तरुण भटटाचार्य से संतूर में दिलाई थी। अभिज्ञान गिरिजा देवी के परनाती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed