{"_id":"678813784ef972bfa50a9456","slug":"moped-riding-wife-dies-in-collision-with-truck-husband-injured-varanasi-news-c-20-vns1056-856445-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
चश्मा लेकर अस्पताल से घर लौटते समय हुआ हादसा, चालक भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहनिया। अखरी बाइपास पर बुधवार अपराह्न ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, पति घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुशीपुर निवासी श्रीराम यादव जल निगम में वाहन चालक थे। सुबह पत्नी बदामा देवी (55) को मोपेड से लेकर अखरी के निजी अस्पताल में आंख दिखाने गया था। सप्ताह भर पहले बदामा देवी के आंख का ऑपरेशन हुआ है। चश्मा लेकर दोनों लौट रहे थे। अखरी बाईपास पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे श्रीराम यादव बाएं तरफ और पत्नी बदामा देवी दाहिने तरफ गिरी और ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। लहूलुहान महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। बदामा देवी को तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। शव देखते ही बच्चे बिलख पड़े।