फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   monkey

बड़ा गणेश में छत से गिरकर युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की मौत

Fri, 11 Sep 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
monkey
वाराणसी। बड़ा गणेश मोहल्ला निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट कंचन कुमार कुशवाहा (45) की बृहस्पतिवार को पांच मंजिल छत से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। परिजन उन्हें लेकर कबीरचौरा हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, बंदरों के दौड़ाने पर कंचन छत से नीचे गिरे हैं। कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ा गणेश निवासी कंचन के परिजनों के अनुसार, वह शाम के समय छत पर बंदर भगाने के लिए गए थे। बंदरों के समूह द्वारा दौड़ाने पर पैर फिसलने के कारण वह असंतुलित होकर पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार के घर के आंगन में गिर गए। कंचन के छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। उधर, परिजनों ने बताया कि कंचन की तीन बेटी और एक बेटा है। कंचन की मौत के बाद उनकी पत्नी वंदना और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

कंचन के बुजुर्ग पिता को ढांढस बंधाने वालों का लगा तांता
कंचन के पिता जवाहरलाल शास्त्री अधिवक्ता के साथ ही अच्छे वक्ता और लेखक भी हैं। इसके साथ ही जवाहरलाल शास्त्री महामृत्युंजय महोत्सव के संयोजक भी हैं। जवाहरलाल शास्त्री के इकलौते पुत्र की मौत का समाचार मिलते ही शहर के संभ्रांत लोगों और उनके शुभचिंतकों का उनके घर पर जमावड़ा लग गया। सभी बुजुर्ग जवाहरलाल को ढांढस बंधा रहे थे। उधर, कंचन के करीबियों ने बताया कि वह लगभग डेढ़ दशक से चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम कर रहे थे। संपन्न पारिवारिक पृष्ठभूमि के साथ ही कंचन बेहद ही मृदुभाषी और मिलनसार किस्म के थे। उनका एक मकान महमूरगंज क्षेत्र में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed