{"_id":"5dff893c8ebc3e87c80fa98c","slug":"molesting-with-professor-going-to-bhu-hostel-to-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू छात्रावास से आवास जा रहीं प्रोफेसर के साथ छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू छात्रावास से आवास जा रहीं प्रोफेसर के साथ छेड़खानी
Sun, 22 Dec 2019 08:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
molest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू परिसर में चिकित्सा विज्ञान संस्थान की एक प्रोफेसर के साथ छेड़खानी का मामला रविवार को लंका थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच कर रही है। प्रोफेसर के अनुसार वह एक हॉस्टल की वार्डेन भी हैं।
विज्ञापन
शनिवार की रात वह हॉस्टल से निकलकर बीएचयू परिसर स्थित अपने आवास की ओर जा रही थीं। कर्मचारी हेल्थ केयर के समीप बाइक सवार युवक ने उनका पीछा करना शुरू किया। थोड़ी दूर बाद बाइक सवार युवक उन्हें सामने से घेर लिया और बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन
रात के समय खुद को घिरा देख वह शोर मचाईं और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को घटना की जानकारी दीं। उनका शोर सुनकर कुछ लोग भागकर आए तो बाइक सवार भाग निकला। इंस्पेक्टर लंका भारतभूषण तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीएचयू परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन