फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with woman and burnt in mau

यूपीः घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर जलाया, आरोपी की पत्नी ने ये कहा

Sun, 02 Dec 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Molestation with woman and burnt in mau
demo pic - फोटो : self
यूपी के मऊ में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह छह बजे एक महिला द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. फैजान का कहना है कि महिला 30 प्रतिशत झुलस गई है।
विज्ञापन


पेट और सीने का हिस्सा ज्यादा जलने से हालत गंभीर है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन उसे अभी वह पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच चल रही

Molestation with woman and burnt in mau
demo pic
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह सुबह लगभग छह बजे घर में अकेली थी घर के बगल का ही पट्टीदार राजदुलारे घर में घुस गया। उसके बाद वह छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

इस पर पीड़िता ने शोर मचाया तो शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसके शरीर पर पानी डालकर आग बुझाई लेकिन तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर सीओ घोसी नंदलाल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसओ दोहरीघाट को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सीओ नंद लाल का कहना है कि मामला गंभीर है। घटना की जांच चल रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। उधर, आरोपी की पत्नी का कहना है कि मेरे पति को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed