{"_id":"868b51e4c7b922267664cbe4cdd0a3a0","slug":"modi-in-their-invented-cataloguing-kashi-will-come-rahul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को उनके गढ़ में घेरने काशी आएंगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को उनके गढ़ में घेरने काशी आएंगे राहुल
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गढ़ में घेरेंगे। राहुल जल्द ही बनारस से मोदी को निशाने पर लेकर लड़ाई को सीधी बनाने का प्रयास करते नजर आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष का यहां काशी में पदयात्रा का भी कार्यक्रम है। इस दौरान वे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित छात्र युवा महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
थाईलैंड से लौटने के बाद से राहुल का तेवर बदला हुआ है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष के रणनीतिकारों ने मोदी बनाम राहुल की लड़ाई को बनाए रखने के लिए उन्हें बनारस के मैदान में उतारने का फैसला किया है। पीएम के गढ़ में राहुल की उपस्थिति को असरदार बनाने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पार्टी के दिग्गज नेताओं गुलाम नबी आजाद और जयराम रमेश को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री जल्द ही तैयारियों का जायजा लेने बनारस आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल जून के अंतिम सप्ताह में बनारस का दौरा करेंगे। वह सारनाथ भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
शहर में उनके पदयात्रा का भी कार्यक्रम है। उध्ार, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जून में प्रस्तावित छात्र युवा महोत्सव में भी शामिल होंगे। छात्रों के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
पिछले हफ्ते दिल्ली में विद्यापीठ छात्रसंघ के उपाध्यक्ष राहुल राज उनसे मिले थे और कार्यक्रम में शिरकत करने का अनुरोध किया था। छात्रसंघ ने इसी महीने छात्र युवा महोत्सव के आयोजन की योजना बनाई है। हालांकि तिथि राहुल के कार्यक्रम के साथ तय होगी। छात्र युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रनेताओं का भी जमावड़ा होगा।