पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ महादान, एक दिन में रक्त दान का टूटा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर मंगलवार को पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में रक्तदान शिविर में 457 यूनिट रक्तदान हुआ। वाराणसी में अब तक एक दिन में रक्त दान के सभी रिकार्ड टूट गए। इस शिविर में 601 लोगों ने पंजीकरण कराया, इसमें ब्लड टेस्टिंग में 144 लोग हीमोग्लोबिन व वजन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके।
रक्तदान स्थल पर पीएम के जीवन से संबधित प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ और 69 किलो के लड्डू का बना केक भी काटा। सेवा सप्ताह के चौथे दिन रक्तदान और प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर विकास व जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने किया।
कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पीएम मोदी का कृतित्व व व्यक्तित्व देश व दुनिया के लोगों के लिये प्रेरणापरक बन गया है। हम सब के लिए यह गौरव की बात है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व मिला है। जिन्होंने अपने जीवन ध्येय ही गांव, गरीब, किसान व नौजवान के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि रक्त देकर किसी की जान बचाई जा सकती है, इसलिए रक्त दान को महादान कहा जाता है।
प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि पीएम मोदी के जीवन और उनके द्वारा लोककल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए सेवा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने कहा कि राजनीति सेवा का सशक्त माध्यम है, यह प्रेरणा हमें पीएम मोदी के सेवा के प्रति समर्पण से मिलती है। शिविर में संत निरंकारी मंडल, रोटरी क्लब, एसएमएस, एम्बिशन, प्रयास फाउंडेशन, रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, भारत विकास परिषद सहित कुल 20 स्वयं सेवी संस्थाओ से जुड़े लोगों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। लोक गायिका सरोज वर्मा ने अपनी टीम के साथ लोक गीतों को प्रस्तुत किया।