{"_id":"5f63bc118ebc3e4b3f5f09cc","slug":"modi-birthday-and-sp-worker-protest-city-news-vns547872625","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर कहीं भीख मांगे तो कहीं तले पकौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर कहीं भीख मांगे तो कहीं तले पकौड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आई एम मिस्टर बेरोजगार की तख्ती टांगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रुप में मनाया। हरिश्चंद्र घाट से सोनारपुरा तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने रास्ते में पड़ने वाले दुकानदारों से भीख मांग कर विरोध जताया। कपड़े उतारकर कहीं भीख मांगे तो कहीं पकौड़े तलकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।
कार्यकर्ताओं ने कपड़ा उतारकर हाथों में कटोरा लेकर सड़क पर घूम-घूम कर भीख मांगा। कार्यकर्ता अपने गले में तख्तियां लटकाए हुए थे जिन पर लिखा था 17 सितंबर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, साहब युवा मांगे रोजगार, आई एम मिस्टर बेरोजगार। सरकार से मांग की, आज के दिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस घोषित कर दिया जाए। देश की गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण व नौजवानों की बीच नौकरी की कमी को लेकर समाजवादी पार्टी कैंट विधानसभा के अध्यक्ष विवेक यादव, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष संजय प्रियदर्शी के नेतृत्व में हरिश्चंद्र घाट रोड पर पर प्रधानमंत्री के 70वां जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। प्रदर्शन में विकास कुमार, दिलीप कश्यप, आशीष शर्मा, चंदन दुबे आदि शामिल रहे।
बीएचयू सिंहद्वार पर 17 सितंबर को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। छात्रनेता अजीत यादव ने कहा कि पीएम के जन्मदिन पर हम लोग राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रहे हैं। सरकार ने कहा था देश नहीं बिकेगा। आज निजीकरण करके देश बेचा जा रहा है। पुनीत सिंह, शशांक यादव, शक्ति सिंह, रामानंद यादव, विनय पटेल, विनीत मिश्र आदि ने विरोध प्रकट किया। समाजवादी छात्रसभा के मनीष यादव के नेतृत्व मेें मैदागिन चौराहे पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। बेरोजगार तख्तियां लिए पकौड़े तलकर विरोध किया। इस मौके पर सपा नेता शालिनी यादव ने कहा कि सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं की उम्मीदों पर कुठाराघात कर रही है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि दो करोड़ रोजगार देने के नाम पर युवाओं से छलावा है। मछोदरी पार्क में छात्रसभा के आयुष्मान चंद्रवंशी ने पकौड़े तलकर विरोध जताया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से तीखी बहस हुई।