फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modern record room will be built in Municipal Corporation, land documents will be safe, files will be availab

Varanasi: नगर निगम में बनेगा आधुनिक रिकॉर्ड रूम, सुरक्षित रहेंगे जमीनों के दस्तावेज, एक बटन से मिलेंगी फाइलें

Sun, 23 Apr 2023 08:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Apr 2023 08:16 AM IST
सार

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि यह काम स्मार्ट सिटी से कराया जाएगा। अभी चूंकि आदर्श आचार संहिता है। चुनाव खत्म होने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Modern record room will be built in Municipal Corporation, land documents will be safe, files will be availab
वाराणसी नगर निगम - फोटो : self

विस्तार

वाराणसी नगर निगम का रिकॉर्ड रूम आधुनिक बनने जा रहा है। एक बटन दबाने से पता चल जाएगा कि किस वर्ष की फाइल कहां रखी गई है। केवल उसी फाइल का केबिन खुलेगा और फाइल निकालने के बाद वह बंद हो जाएगा। इससे फाइलों को खोजने में लगने वाले समय की बचत होगी। साथ ही फाइलों पर धूल, धुआं और प्रकाश आदि का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Aerocity Varanasi: एयरपोर्ट के पास बनेगी प्रदेश की पहली एरो सिटी, जानिए, कितने करोड़ की है योजना?

विज्ञापन

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया कि यह काम स्मार्ट सिटी से कराया जाएगा। अभी चूंकि आदर्श आचार संहिता है। चुनाव खत्म होने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि चुनाव बाद माड्यूलर रिकार्ड रूम बनाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बनने से कम जगह में अधिक से अधिक फाइलों को रखा जा सकेगा। साथ ही ये फाइलें सुरक्षित हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Modern record room will be built in Municipal Corporation, land documents will be safe, files will be availab
कंप्यूटर - फोटो : Istock

नगर के संपत्तियों के अधिकतर रिकार्ड नगर निगम में हैं। इसे सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रूम में रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की सभी उपकरण होंगे। चुनाव बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

निगम में मौजूद रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने के लिए नगर निगम के पास 50 से अधिक कंप्यूटर हैं। फिलहाल रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन के कार्य को निगम के कंप्यूटर विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। इसके बाद सारे रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाएगा। पुराने रिकॉर्ड को स्केन कर खोई हुई पत्रावली को पुन: बनाया जाएगा।

मिलेगी सभी सुविधाएं

रिकॉर्ड रूम बनने के साथ भू मालिकों को इधर उधर नहीं दौडना पड़ेगा। जमीन के रिकॉर्ड से संबंधित सभी कार्य एक ही जगह होंगे। इसके लिए लोगों को भटकना नहीं होगा। जिस तरह अन्य विभागों में सभी औपचारिकताएं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं उसी तर्ज पर नगर निगम से संबंधित कार्य भी होंगे।

Modern record room will be built in Municipal Corporation, land documents will be safe, files will be availab
नवागत नगर आयुक्त शिपू गिरी - फोटो : अमर उजाला

फायर प्रूफ होंगी अलमारियां व फाइलें

आग लगने जैसी आपदा स्थितियों में भी रिकॉर्ड सुरक्षित रहे इसके लिए जिन अलमारियों में रिकॉर्ड रखा जाएगा वे फायर प्रूफ होंगी। जिन दस्तावेजों को फाइलों में रखने की जरूरत होगी उन्हें भी वॉटर प्रूफ बनाया जाएगा।

सुविधाएं देना प्राथमिकता

जल्द ही मॉडल रिकॉर्ड रूम की सुविधा लोगों को दी जाए। रिकॉर्ड के कंप्यूटरीकरण से लोगों की दौड़भाग की समस्या खत्म होगी। लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। शीघ्र ही लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं देंगे। -शिपू गिरि, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed