वाराणसी एयरपोर्ट : विमान हाईजैकिंग की सूचना से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार को अचानक से विमान हाईजैकिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। इस दौरान सभी जाच एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के मद्देनजर साल में एक बार सुरक्षा जांच का जायजा लिया जाता है। यह सुरक्षा जांच प्लेन हाईजैकिंग की कोशिश को विफल करने के तौर पर की जाती है। जिसको देखते हुए सभी यूनिट की एजेंसियां इस मॉकड्रिल में शामिल होती हैं और सभी के कार्यप्रणाली के क्षमता को परखा जाता है।
इस दौरान वाराणासी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवान, फायरकर्मी, एलआईयू, आईबी, पुलिस स्क्वॉयड, और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों आदि जैसे सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों के कार्यप्रणाली का जायजा लिया जाता है।
इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाता है कि क्या अगर वाराणासी एयरपोर्ट पर विमान हाईजैकिंग की आकस्मिक घटना सामने आए तो क्या सुरक्षा एजेंसियां इतने तत्परता से इस हाईजैकिंग की कोशिश को कम समय में रोकने में सक्षम है।
वाराणासी एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर उस समय एयरपोर्ट परिसर में और सभी सुरक्षा महकमों में हड़कम्प मच गया, जब एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैकिंग की सूचना सेट पर प्रसारित होने लगी। इसके चलते एयरपोर्ट परिसर में भी हड़कंप मच गया।
इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा एजेंसियां तत्काल प्रभाव में आते हुए सक्रिय हुईं और प्लेन हाईजैकिंग के कोशिश को विफल किया गया।