{"_id":"59a55a8e4f1c1bfd268b45e9","slug":"mock-drill-practice-at-varanasi-international-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रनवे पर विमान क्रैश होने की सूचना से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनवे पर विमान क्रैश होने की सूचना से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा का पूर्वाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक रनवे पर विमान क्रैश होने की खबर प्रसारित हुई। इस खबर के बाद सभी के कान खड़े हो गए। यह सूचना सुबह 06: 30 बजे वायरलेस पर प्रसारित हुई।
एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी, फायर बिग्रेड कर्मी तथा एएआई के अधिकारी रनवे की ओर दौड़े साथ ही प्रशासन को भी सूचित किया। प्लेन क्रैश होने की खबर लगते हीं सर्वप्रथम एसडीएम पिंडरा एयरपोर्ट पहुंचे।
उसके बाद सीओ पिंडरा, थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिसकर्मी भी पहुंचे। देखते ही देखते चेतगंज से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची।

Trending Videos
और अचानक बताया गया ये..
babatpur
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत की सांस तब ली जब पता चला कि प्लेन क्रैश होने की सूचना गलत है। एयरोपर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह एयरपोर्ट सुरक्षा का पूर्वाभ्यास है। बता दें कि एएआई और जिला प्रशासन प्रतिवर्ष यह सुरक्षा का पूर्वाभ्यास कराते हैं।
इसमें आपातकाल से निपटने के लिए क्या तैयारी है उसका जायजा लिया जाता है। एसडीएम पिंडरा डॉ. एन एन यादव ने कहा की इस तरह के पूर्वाभ्यास से लोगों को जानकारी होती है की आपातकाल में क्या करना चाहिए क्या नहीं।
सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने कहा की वैसे तो हमारे जवान हर परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहते है लेकिन इस तरह का अभ्यास और मॉकड्रिल हम अक्सर करते है ताकि जवान अभ्यस्त रहे।