Mock Drill In Varanasi: सायरन बजा, ब्लैक आउट हुआ, 10 मिनट बरेका...15 मिनट एयरपोर्ट रहा अंधेरे में
Varanasi News: वाराणसी के अलग- अलग हिस्सों में आपातकालीन स्थितियों में रहने के उद्देश्य से अभ्यास कराए गए। शाम ढलते ही बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशनों, पुलिस लाइन परिसर सहित अन्य जगहों पर लाइट बंद कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपातकालीन स्थितियों में रहने के उद्देश्य से कराए गए अभ्यास में ब्लैक आउट का असर बुधवार को काशी में देखने को मिला। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशनों, पुलिस लाइन परिसर, काशी विद्यापीठ परिसर सहित अन्य जगहों पर शाम होने के बाद से अलग-अलग समय लोगों ने लाइट बंद कर ली। शहर से लेकर गांव तक कहीं आधे घंटे तो कहीं 10 मिनट तक ब्लैक आउट रहा।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। कार्यवाहक एयरपोर्ट निदेशक की मौजूदगी में एयरपोर्ट संपर्क मार्ग की लाइटें भी बंद की गई। यहां शाम 7 से 7:15 बजे तक ब्लैक आउट किया गया। उधर, बरेका परिसर में रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक ब्लैक आउट हुआ। इसके साथ ही बरेका परिसर में रात्रि 8 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
वहीं, गोलघर पुरानी साड़ी मंडी में व्यापारियों ने रात 9 बजे ब्लैक आउट किया। पुलिस लाइन में रात 8.40 बजे ब्लैक आउट हुआ। काशी विद्यापीठ परिसर में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अंधेरा छा गया। उधर, सुबह 6 बजे पुलिस लाइन में सायरन बजा। लोग सतर्क हो गए और खुद को सुरक्षित स्थान पर ले गए।
उप सेनानायक 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट वाराणसी अवस्थित परेड ग्राउंड में गृह मंत्रालय भारत सरकार व उप शासन के निर्देश के क्रम में मॉक ड्रिल हुई।