{"_id":"5d776ab78ebc3e93ad10403e","slug":"mob-lynching-a-woman-beggar-beaten-by-people-as-child-thief-in-cholapur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : बच्चा चोर समझकर भीख मांग रही महिला को पीटा, पुलिस ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : बच्चा चोर समझकर भीख मांग रही महिला को पीटा, पुलिस ने छुड़ाया
Tue, 10 Sep 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
भीड़ में फंसी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों को पीटने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के कमना दलित बस्ती में सड़क पर भीख मांग रही एक महिला को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने हो-हल्ला मचाया। इसके बाद भीड़ ने युवती की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद स्थानीय अजगरा चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेष युवती से जानकारी लेने के बाद उसे ऑटो में बैठाकर पुलिस चौकी ले आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि जौनपुर जिले के चंदवक थाना के नरकटा गांव की रहने वाली महिला जो बीमारी से परेशान है। वह कई दिनों से क्षेत्र में टहल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : वाराणसी में रामनगर थाने के दो सिपाही गिरफ्तार, शराब की तस्करी करने का आरोप
विज्ञापन
जब वह कमना इलाके में पहुंची तो वहां पर उसे लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था। और उसकी पिटाई कर दी। सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे।
Trending Videos
इसके बाद पुलिस उसे ऑटो में बैठाकर चौकी ले आई, जहां पर बड़वा गांव के पूर्व प्रधान गुड्डू सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिला की शिनाख्त की और परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।