फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Yashwant says Akhilesh, standing with China, resigns

एमएलसी यशवंत बोले, चीन के साथ खड़े हुए अखिलेश, इसलिए दिया इस्तीफा

Sun, 30 Jul 2017 11:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 30 Jul 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
MLC Yashwant says Akhilesh, standing with China, resigns
हवन करते एमएलसी समर्थक - फोटो : अमर उजाला

सपा से इस्तीफा देने वाले एमएलसी पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के समर्थकों ने आजमगढ़ के बाबा भवरनाथ मंदिर परिसर में उनके उज्जवल भविष्य के लिए हवन-पूजन किया। एमएलसी यशवंत सिंह ने बताया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीन के साथ खड़े हो गए हैं, इसलिए सपा छोड़ने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन


मऊ जनपद के अल्देमऊ गांव निवासी यशवंत सिंह का कार्य क्षेत्र आजमगढ़ जनपद ही है। यशवंत वर्ष 2004 में सपा में शामिल हुए थे। सपा शासन काल में एक बार मंत्री बने और तीसरी बार एमएलसी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ा रहे हैं। इसलिए इन लोगों की मदद होनी चाहिए। मैंने इस्तीफा दिया, लेकिन अभी तक किसी नेता ने मुझसे इस संबंध में बात नहीं की। वहीं जैसे ही उनके इस्तीफे की सूचना उनके समर्थकों को हुई बाबा भवरनाथ मंदिर परिसर में उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन के लिए हवन पूजन का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह कम्हेनपुर ने बताया कि एमएलसी यशवंत सिंह ने जो निर्णय लिया है वह अत्यंत सराहनीय है। क्योंकि सपा अब अपने विचारों और सिद्धांतों से भटक चुकी है और परिवारवाद की राजनीति तक सीमित हो चुकी है।


वर्तमान में भाजपा ही एक पार्टी है जो देश हित की राजनीति करती है और यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं तो हम सभी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, अंकुर सिंह, रविश सिंह, गौरव सिंह, छोटू सिंह, आनंद यादव, टिंकू सिंह, संजुल सिंह, रितेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed