{"_id":"6ac751b06385eb5d3301a5ca","slug":"mlc-elections-nomination-papers-of-four-teacher-candidates-and-three-graduate-candidates-rejected-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: शिक्षक के चार, स्नातक के तीन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज; निर्दलीय हैं सभी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव: शिक्षक के चार, स्नातक के तीन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज; निर्दलीय हैं सभी प्रत्याशी
Thu, 08 Oct 2026 01:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:47 PM IST
सार
नामांकन पत्र खारिज होने के बाद स्नातक में 24 और शिक्षक 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। नौ अक्तूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में नामांकन पत्रों की जांच के बाद शिक्षक के चार और स्नातक एमएलसी चुनाव के तीन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। नामांकन पत्रों की जांच में निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने इन दावेदारों के नामांकन पत्रों के साथ लगे दस्तावेज में कमियों के आधार पर खारिज किया है।
विज्ञापन
नामाकंन पत्र खारिज होने वाले प्रत्याशियों में सभी निर्दलीय हैं। इसमें स्नातक में पंकज गौतम, प्रशांत कुमार और रंजीत यादव एवं शिक्षक में अखिलेंद्र कुमार, कपिलदेव यादव, डॉ. कृष्ण मोहन यादव और डॉ. बृजेश भारतीय के पर्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
नामांकन पत्र खारिज होने के बाद स्नातक में 24 और शिक्षक 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। नौ अक्तूबर को नाम वापसी होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। 23 को मतदान, 27 अक्तूबर मतगणना होगी।
विज्ञापन